उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News) क्राइम मध्‍यप्रदेश

सड़क हादसे में घायल हुए राजगढ़-ब्यावरा के चार युवक

उज्जैन। महाकाल दर्शन (Mahakal Darshan) करने के लिए उज्जैन आ रहे राजगढ़-ब्यावरा (Rajgarh-Biaora) के चार युवक बीती आधी रात को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चारों नशे में थे। उनको उपचार के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।



पंवासा थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हरसोदन फंटा,मक्सी रोड़ पर सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो चार युवक शराब के नशे में घायल पड़े हुए थे। पूछताछ में चारों ने बताया कि वे राजगढ़-ब्यावरा से आए हैं और महाकाल दर्शन करने आए थे। चारों घायल युवक विशाल पुत्र राधेश्याम दांगी, मुस्कान पुत्र मनोहर साहू, निर्मल पुत्र रामबाबू, अशोक पुत्र रामनारायण को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया।एजेंसी

Share:

Next Post

Bigg Boss 15: Karan Kundrra ने Salman Khan की फीस का उड़ाया मजाक, बोले- 950 करोड़ तो गालियों के...

Fri Jan 28 , 2022
मुंबई। बिग बॉस 15 के फिनाले का वक्त करीब आ गया है। आज (28 फरवरी) के एपीसोड में खूब धूम-धड़ाका होगा। चैनल की तरफ से प्रोमो जारी कर दिया गया है। बिग बॉस के घर में सिलेब्स की जर्नी उन्हें रुलाएगी तो कॉमेडियन भारती और हर्ष के साथ खूब-हंसी मजाक होगा। रश्मि देसाई, शमिता शेट्टी […]