विदेश

France ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को शैतान बताने वाले इमाम को किया देश से निष्कासित

पेरिस (Paris)। फ्रांस (France) ने अपने राष्ट्रीय ध्वज (National flag) को शैतान बताने वाले एक मुस्लिम धर्मगुरु (Muslim religious leader) को देश से निष्कासित (Expelled country.) कर दिया है। यह कार्रवाई ट्यूनेशिया के आरोपी इमाम महजौब महजौबी (Tunisian accused Imam Mahjoub Mahjoubi.) की गिरफ्तारी (Arrest) के 12 घंटे से भी कम समय में की गई।


गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए लिखा, किसी को ‘कुछ भी’ कहने या करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कट्टरपंथी इमाम की टिप्पणियां अस्वीकार्य हैं। इमाम का त्वरित निष्कासन फ्रांस के नए आव्रजन कानून के तहत किया गया।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें महजौबी ने फ्रांस के तीन रंगों वाले झंडे को शैतान कहा। महजौबी दक्षिणी फ्रांस के बैगनॉल्स-सुर-सीज की एटाउबा मस्जिद से जुड़े थे। उन्होंने अपने बचाव में कहा कि उनकी टिप्पणी का गलत अर्थ निकाला गया है।

इस बीच, फ्रांस इन्फो ने बताया कि महजौबी को बृहस्पतिवार शाम ट्यूनेशिया की एक फ्लाइट में देखा गया। मीडिया ने निष्कासन आदेश का अंश छापा है। इसमें कहा गया है कि महजौबी ने इस्लाम की पिछड़ी, असहिष्णु व हिंसक अवधारणा व्यक्त की है।

Share:

Next Post

US: हारलेम के अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से 27 साल के भारतीय की मौत

Mon Feb 26 , 2024
वाशिंगटन (Washington)। न्यूयॉर्क (New York) से एक बड़ी दुखद जानकारी सामने आई है। हारलेम में स्थित एक अपार्टमेंट (Harlem an apartment) में भीषण आग (Major fire) लगने से 27 साल के एक भारतीय नागरिक (A 27 year old Indian citizen) की मौत हो गई। बता दें, मृतक की पहचान फाजिल खान (Fazil Khan) के रूप […]