बड़ी खबर

कर्नाटक में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शुरू, सिद्धारमैया ने पास बांटकर BJP पर लगाया आरोप

कर्नाटक। कांग्रेस शासित कर्नाटक सरकार ने रविवार को शक्ति योजना शुरू की। इसके तहत सरकारी कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC), बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (BMTC) और अन्य निगमों में सभी महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने योजना का उद्घाटन किया। उन्होंने महिलाओं को मुफ्त टिकट जारी किए।

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार इस अवसर पर उपस्थित रहे। महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त करने से पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले 30 फीसदी महिलाएं बस से यात्रा करती थीं। लेकिन भाजपा सरकार में महिलाओं ने बस से यात्रा करना कम कर दिया। अब मात्र 24 फीसदी महिलाएं ही बस से यात्रा करती हैं।

सिद्दारमैया ने आगे कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि महिलाएं अपने घरों से निकलें। सीएम ने रविवार को बस यात्रा करके महिलाओं को खुद पास दिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी रहे। महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती थी।


20 किमी तक की यात्रा पर कोई शुल्क नहीं
मुख्यमंत्री ने एक दिन पहले ही बताया था कि सुबह 11 बजे पांच में से एक गारंटी शुरू करेंगे। सभी महिलाएं एसी और वोल्वो के अलावा सभी (राज्य के स्वामित्व वाली) बसों में राज्य के भीतर मुफ्त यात्रा कर सकेंगी, जिसमें एक्सप्रेस बस सेवाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि तिरुपति की यात्रा मुफ्त नहीं होगी। इसके लिए महिलाएं मुलबगल (आंध्र प्रदेश की सीमा से लगे कोलार जिले) तक जा सकती हैं और उसके बाद यात्रा फ्री नहीं होगी। हालांकि, पड़ोसी राज्यों के अंदर 20 किमी तक की यात्रा करने वालों से शुल्क नहीं लिया जाएगा।

कब शुरू होंगी बाकी गारंटियां?
सिद्धारमैया ने कहा था कि उदाहरण के लिए, आंध्र प्रदेश के अंदर बल्लारी से 20 किमी तक महिलाएं मुफ्त में जा सकती हैं। मुख्यमंत्री ने चार अन्य गारंटियों की शुरुआत के बारे में कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने वाली ‘गृह ज्योति’ एक जुलाई से कलाबुरगी से शुरू की जाएगी। उसी दिन मैसूरु से बीपीएल परिवारों को 10 किलो मुफ्त चावल या खाद्यान्न देने वाली ‘अन्ना भाग्य’ योजना शुरू की जाएगी।

Share:

Next Post

Ladli Bahna Yojna: पांच महिलाओं के खाते में नहीं आए रुपये, वार्ड पार्षद बोले- निजी खाते से हर माह दूंगा 1000

Sun Jun 11 , 2023
खंडवा। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 10 जून से लागू की गई है। जिसमें चयनित महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 1000 रुपये की राशि सरकार द्वारा डाली जाएगी। लेकिन प्रदेश के खंडवा में इस योजना से जुड़ा एक अनूठा मामला सामने आया है, जहां […]