भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सोशल मीडिया से दोस्ती, मॉल में मुलाकात, घर में बलात्कार

भोपाल। 17 साल की छात्रा की सोशल मीडिया पर एक युवक से दोस्ती हो गई। ऑशिमा मॉल में दोनों की पहली मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद कुछ ही समय में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी मां से मिलाने के बहाने पीडि़ता को पिछले साल अगस्त महीने में अपने घर ले गया। यहां मां नहीं थी, घर में अकेलेपन का फायदा उठाकर उसने लड़की के साथ ज्यादती की। विरोध करने पर जल्द शादी करने का भरोसा दिलाया। बाद में कई बार आरोपी ने लड़की के साथ रेप किया। अब आरोपी शादी करने की बात से साफ मुकर गया है। तब पीडि़ता ने एफआईआर दर्ज करा दी।



निशातपुरा पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय युवती बागमुगालिया में रहती है। वहीं आरोपी शिव नगर छोला का निवासी है। दोनों के बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर दोस्ती हुई। इस दौरान लड़की 17 साल की थी और 12 वीं कक्षा में पढऩे के साथ ही आशिमा मॉल में नौकरी करने लगी थी। मॉल में ही आरोपी पहली बार लड़की से मिलने पहुंचा और लव प्रपोजल दिया। यहां से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरु हो गया। आरोपी ने लड़की को बालिग होते ही शादी करने का झांसा दिया। यहां तक की उसे मां से मिलाने तक की बात कही। मां से मिलाने के बहाने वह 8 अगस्त 2022 को पीडि़त को अपनी बाइक से शिव नगर छोला स्थित अपने घर लेकर पहुंचा। यहां कोई नहीं था, उसने बताया कि मां किसी काम से गई हुई है। तब उसने लड़की के साथ में ज्यादती की। पीडि़ता के विरोध करने पर जल्द ही शादी करने की बात कही। अब आरोपी शादी करने की बात से साफ मुकर गया है। उसके परिजन उसकी शादी के लिए अन्य लड़कियां तलाश रहे हैं। इस बात की जानकारी मिलते ही लड़की ने आरोपी ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने लड़की के साथ गाली-ग्लोच तक कर डाली। तब पीडि़ता ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Share:

Next Post

राजधानी में धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ लगे पोस्टर

Sat May 20 , 2023
कलचुरी समाज की मंाग माफी मांगे या करो एफआईआर भोपाल। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ कलचुरी समाज का गुस्सा तेज हो गया है। समाज ने राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराह पर अंबेडकर प्रतिमा के चारों ओर धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ पोस्टर लगा दिए हैं। जिन शास्त्री से माफी मांगने या फिर एफआईआर दर्ज कराने की […]