img-fluid

खान सर पर चाचा के गंभीर आरोप, जमीन विवाद से लेकर ‘नटवरलाल’ तक कही बड़ी बातें

June 06, 2026

पटना। चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर (Faisal Khan) की मुश्किलें कोचिंग विवाद (Coaching Controversy) और फायरिंग मामले (Firing cases) के बाद बढ़ती नजर आ रही हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित उनके पैतृक गांव से भी नया विवाद सामने आया है। खान सर के चाचा इमरान अहमद ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और जमीन विवाद का हवाला देते हुए तीखी टिप्पणी की है।

पटना में ‘खान ग्लोबल कोचिंग’ और ‘ज्ञान बिंदु’ के बीच हुए विवाद तथा कथित फायरिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामला चर्चा में है। इस प्रकरण में खान सर के दो सुरक्षाकर्मियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इसी बीच देवरिया जिले के भाटपार रानी नगर पंचायत स्थित पैतृक घर से पारिवारिक विवाद की बातें सामने आई हैं।

खान सर के रिश्तेदार इमरान अहमद ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि फैजल खान काफी महत्वाकांक्षी हैं और खुद को चर्चा में बनाए रखने के लिए कई कदम उठाते हैं। उन्होंने दावा किया कि पारिवारिक संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला अदालत तक पहुंचा हुआ है।

इमरान अहमद ने आरोप लगाया कि पैतृक मकान साझी संपत्ति था, लेकिन उसे एक पक्ष के नाम करने की कोशिश की जा रही है। उनके मुताबिक, यह मामला पहले निचली अदालत में गया था और अब उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने यह भी कहा कि संपत्ति विवाद में प्रभाव और संसाधनों का इस्तेमाल किए जाने की कोशिश हो रही है।

खान सर के चाचा ने उनकी कोचिंग और सार्वजनिक छवि को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कम फीस में पढ़ाने की छवि के पीछे वास्तविकता अलग है और खुद को प्रभावशाली दिखाने के लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं। साथ ही, उन्होंने सुरक्षा को लेकर भी आशंका जताते हुए परिवार को खतरे की बात कही।



  • इमरान अहमद ने यह भी कहा कि लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई के बढ़ते चलन से खान सर को लोकप्रियता मिली और यूट्यूब के जरिए उनका नाम तेजी से उभरा। उन्होंने दावा किया कि लोगों ने उनकी वास्तविकता को ठीक से नहीं समझा।

    वहीं, भाटपार रानी के स्थानीय निवासी बजरंगी राय ने कहा कि खान सर मूल रूप से देवरिया के रहने वाले हैं और बाद में बेहतर अवसरों के लिए पटना में बस गए। उन्होंने यह भी कहा कि फायरिंग मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि सुरक्षाकर्मियों की ओर से गलती हुई है तो उसे स्वीकार किया जाना चाहिए।

    हालांकि, इन आरोपों पर खान सर या उनकी टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामला फिलहाल जांच और कानूनी प्रक्रिया के दायरे में है।

    Share:

  • पंजाब में 2027 की तैयारी में जुटी बीजेपी, नए चेहरे और बदली रणनीति से साधेगी सियासी समीकरण

    Sat Jun 6 , 2026
    नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 (Punjab Assembly Election 2027) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी राजनीतिक रणनीति पर काम तेज कर दिया है। राज्य में लंबे समय से मजबूत जनाधार बनाने की कोशिश कर रही बीजेपी अब नए चेहरे, संगठनात्मक बदलाव और सामाजिक समीकरणों के सहारे अपनी स्थिति मजबूत करने की तैयारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved