आचंलिक

गली मोहल्ले बेनर, पोस्टर, ओर चुनावी शोरगुल में डूबा

  • भाजपा की नुक्कड़ सभाएं, कांग्रेस का प्रचार भी जारी

सीहोर। नगरीय चुनाव को लेकर प्रचार अभियान अंतिम दौर में चल रहा है। भाजपा कांग्रेस सहित निर्दलीय उ मीदवार जीत हार का समीकरण बैठाने के लिये एड़ी चोंटी का जोर लगा रहे है। भाजपा ने शुक्रवार से वार्ड स्तर पर नुक्कड़ सभाएं शुरू की है वहीं कांग्रेस ने विभिन्न वार्डो में प्रचार अभियान में जुटी हुई है। मालूम हो कि नगरीय निकाय चुनाव को लेकर 6 जुलाई को मतदान होना है। नगर सरकार बनाने के लिये कांग्रेस भाजपा अपने प्रचार अभियान को लगातार गति दे रही है। शुक्रवार को भाजपा विधायक सुदेश राय एवं नगर मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने विभिन्न वार्डो में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क किया। इस दौरान अध्यक्षीय कुर्सी के दावेदार मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने वार्ड क्रमांक 10, 11, ओर 17 में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं की। इधर कांग्रेस भी लगातार जनसंपर्क अभियान वार्ड स्तर पर बनाए हुए है। भाजपा के प्रचार अभियान में खासतौर पर विधायक सुदेश राय एवं मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे है तो वहीं भाजपा संगठन से जुड़े कई बड़े नेता प्रचार अभियान में नजर नहीं आ रहे है इसकी चर्चाएं भी शहर में चल रही है। पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, जिलाध्यक्ष बलवीर तोमर, वरिष्ठ नेता राहुल यादव विभिन्न वार्डो में पहुंचकर कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में मतदाताओ से अपील कर रहे हैं। इधर शहर के कुछेक वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशियों के जीत हार के समीकरण चौक चौराहो पर चर्चाओ में बने हुए हैं।


प्रचार का प्लेटफार्म बना सोशल मीडिया
वर्तमान चुनावी परिद्रश्य में सोशल मीडिया चुनाव उ मीदवारों के लिये प्रचार का मजबूत जरिया बना गया है। विभिन्न वार्डो के प्रत्याशी और दोनों ही दलो के नेता अपने प्रचार अभियान की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर सांझा कर रहे है। सोशल मीडिया के जरिये ही दोनों ही दल ओर उनके प्रत्याशी अपनी रीति नीति का बखान मतदाताओ तक पहुंचा रहे है। कम समय में वोटर्स तक पहुंचने के लिये प्रत्याशियों से सबक्राइबर्स की लिस्ट तैयार की है। उ मीदवार सोशल मीडिया के जरिए अपने काम काज और प्रतिद्वंदी के कामकाज न करने की रिपोर्ट भी सोशल मीडिया पर भेज रहे हे। इस माध्यम से उ मीदवार मतदाताओ को हर तरह से लुभाने की कोशि कर रहे है। नेताओ का कहना है कि चुनावी प्रचार प्रसार को लेकर उनका फोकस खासतौर पर सोशल मीडिया पर है।

प्रचार के तीन दिन शेष, रात में भी रणनीति तैयार
नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार थमने में अब तीन दिन शेष बचे है। जैसे-जैसे नगरीय निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे वैसे चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है। वार्डो में प्रत्याशी दिनरात चुनाव मैदान में मतदाताओ का रिझाने का प्रयास कर रहे हैं। दिनभर के प्रचार के बाद रात्रि के समय प्रत्याशी अपने समर्थको और कार्यकर्ताओ के साथ बैठकर घर घर में सेंधमारी के लिये रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं।

Share:

Next Post

11 कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज, थमाए नोटिस

Sat Jul 2 , 2022
24 घंटे के अंदर जवाब नहीं दिया तो होगी एकतरफा कार्रवाई गुना। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी फ्रेंक नोबल ए. द्वारा निर्वाचन संबंधी कार्य में लापरवाही बरतने वाले 11 कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 24 घंटे के अंदर संबंधितों से समक्ष में उपस्थित होकर जवाब चाहा गया है। त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन […]