भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राजधानी में डेढ़ साल के बच्चे की मां के साथ कई बार गैंगरेप

  • आरोपियों ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम

भोपाल। राजधानी के अरेरा हिल्स थाना इलाके में डेढ़ साल के बच्चे की मां के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। दोनों आरोपी दोस्त हैं और एक पुराना वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह वारदात को अंजाम दे रहे थे। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में गैंग रेप सहित एट्रोसिटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आज केस डायरी को अजाक थाने ट्रांसफर कर दिया जाएगा। दोनों आरोपियों को भी ऐजेके पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।


एसआई शशि चौबे ने बताया कि 23 साल की युवती अरेरा हिल्स इलाके में रहती है। उसकी डेढ़ साल की बच्ची है। युवती शादीशुदा है। उसके इलाके में रहने वाले सोनू यादव (26) और कमलेश सोनी (32) भी शादीशुदा है। दोनों प्रायवेट काम करते हैं। एक ही इलाके में रहने के कारण युवती से दोनों आरोपियों की पहचान थी। आरोपियों का महिला से मिलना-जुलना था। एक दिन आरोपियों ने उससे जबरन बलात्कार कया और वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद आरोपी उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर युवती से लगातार शारीरिक संबंध बना रहे थे। दोनों आरोपियेां ने कई बार महिला से एक साथ संबंध बनाए हैं। विरोध करने पर आरोपी महिला के मासूम बच्चे को भी जान से मारने की धमकी देते थे। लिहाजा आरोपियों की ज्यादती को पीडि़ता लंबे समय तक सहती रही। एसआई ने बताया कि बीती तीन सालों से इसी प्रकार आरोपी फरियादिया को हवस का शिकार बना रहे थे।

निगरानी बदमाश की पत्नी है पीडि़ता
थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि युवती का पति इलाके का निगरानी बदमाश है। वह फि लहाल एक प्रकरण में फ रार है। घर में युवती के सास-ससुर देवर रहते हैं। उनके बगल में बहू डेढ़ साल की बेटी के साथ रहती है। आरोपी उसे लगातार परेशान कर रहे थे। युवती के ससुराल पक्ष को पहले ही कु छ संदेह था, लेकिन संदेह उस समय हकीकत में बदल गया, जब आरोपी युवती के घर तक पहुंच गए। शनिवार रात आरोपियों ने युवती के घर का दरवाजा खटखटाया था। वे युवती को अपने साथ ले जाना चाहते थे। पीडि़ता के शोर मचाने पर घर में मौजूद परिजन जाग गए। जिसके बाद में आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।

Share:

Next Post

जैव-विविधता-मानव जीवन के लिए आवश्यक घटक

Mon May 23 , 2022
अंतर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस प्रमुख सचिव वन अशोक वर्णवाल ने कहा भोपाल। जैव-विविधता आज के परिप्रेक्ष्य में मानव जीवन के लिये आवश्यक घटक है। इसका अस्तित्व बनाये रखना बेहद जरूरी है। प्रमुख सचिव वन श्री अशोक वर्णवाल ने यह बात अंतर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस पर रविवार को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को […]