जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

इस तारीख को है गंगा दशहरा, जानें दान का महत्व और शुभ मुहूर्त


नई दिल्ली। हर साल ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा 9 जून को मनाया जाएगा। 9 जून को दशमी तिथि सुबह 8.21 से शुरू होगी और अगले दिन 10 जून को शाम को 7.25 बजे समाप्त होगी।

गंगा दशहरा पर हस्त नक्षत्र और व्यतीपात योग भी रहेगा। इस दिन दान पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसी दिन मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर आईं थीं। हिंदू धर्म में इस दिन का बहुत अधिक महत्व होता है।


गंगा दशहरा मुहूर्त

  • दशमी तिथि प्रारम्भ – जून 9, 2022 को 8.21 ए एम बजे
  • दशमी तिथि समाप्त – जून 10, 2022 को 7.30 ए एम बजे

मां गंगा मंत्र- ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः’

इस दिन शर्बत, पानी, मटका, पंखा, खरबूजा, आम. चीनी आदि चीजें दान की जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति इस दिन जिस भी चीज का दान करते हैं वो संंख्या में 10 होनी चाहिए।

Share:

Next Post

अडानी ग्रुप ने खरीदी इस मीडिया कंपनी में 49% हिस्सेदारी, शेयर 10% भागे

Mon May 16 , 2022
नई दिल्ली। अडानी ग्रुप की मीडिया यूनिट एएमजी मीडिया नेटवर्क्स (AMG Media Networks) ने राघव बहल द्वारा संचालित डिजिटल बिजनेस न्यूज प्लेटफॉर्म क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया में 49 फीसदी की हिस्सेदारी खरीद ली है। अडानी ग्रुप (Adani group) ने क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (Quintillion Business Media) में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। शेयरधारकों […]