माढ़ोताल पुलिस की कार्रवाई, 8 सौ ग्राम गांजा बरामद
जबलपुर। माढ़ोताल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पाटन वायपास रोड स्थित ग्लोबल कालेज गेट के पास भगवा रंग के थैले में गांजा रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहे एक तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने 8 सौ ग्राम गांजा कीमती 15 हजार रुपये का बरामद करते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्लोबल कालेज के पास गांजा लेकर खड़ा है। जिस पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर राजीव नगर निवासी आरोपी 52 वर्षीय गरीबदास बर्मन को दबोचा। जिसके पास से मिले थैले के अंदर पुलिस को एक पैकेट मिला। जिसे खोलकर चैक किया गया तो उस पर गांजा होना पाया गया। तौल करने पर उक्त गांजा 8 सौ ग्राम कीमती 15 हजार रुपये का था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गांजे के संंबंध में पूछताछ शुरु कर दी है।
Share:
सिविल लाईन बर्न कंपनी क्षेत्र में वारदात जबलपुर। सिविल लाईन थाना क्षेत्रातंर्गत बर्न कंपनी क्षेत्र में रुपयों के लेनदेन को लेकर पड़ोसियों के बीच जमकर विवाद हुआ। जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटे आई है। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज […]
जबलपुर। जबलपुर (Jabalpur) से आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के महापौर पद प्रत्याशी (mayoral candidate) मोहम्मद रईस वली (Mohammad Rais Wali) ने पार्टी के चिन्ह वाली झाड़ू छाप टोपी (broom print cap) पहनने से इनकार कर दिया। आप के प्रत्याशी द्वारा टोपी पहनने से मना करने का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो […]
जबलपुर। खमरिया फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह काम के दौरान एक कर्मी घायल हो गया। जिससे वहां हड़कंप की स्थिति बन गई। घायल कर्मी को तत्काल ही प्रबंधन की ओर से खमरिया अस्पताल भिजवाया गया, जहां से उसे मार्बल सिटी अस्पताल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार ओएफके में चंदन नामक युवक एफ-1 के डीईएफ […]
जबलपुर। उपनगरीय क्षेत्र रांझी में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात दो चोरों ने, दो घंटे में, दो दुकानों को निशाना बनाते हुए हजारों रुपए नगद पार कर दिए। चोर इतने शातिर है कि पुलिस या अन्य किसी को शक ना हों इसके लिए अपने सफाई कर्मचारी दिखाते हुए हाथों में झाड़ू लिए हुए थे। चोरों की […]