जबलपुर। घमापुर सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है, दरअसल लंबे अर्से से उक्त मार्ग का चौड़ीकरण अटका हुआ था। मामला न्यायालय तक गया, जिसके बाद आज शुक्रवार को नगर निगम के अमले ने रोड चौड़ीकरण में बाधक बन रहे अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई शुरु की। जानकारी हो कि उक्त मार्ग की चौड़ाई मास्टर प्लान के तहत नहीं थी, जिसकों लेकर मामला न्यायालय में गया और सड़क चौड़ीकरण के लिये अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरु की गई। आज सुबह प्रशासनिक अधिकारी, नगर निगम का दल कार्यवाही के लिए मौके पर पहुंचा। विवाद की स्थिति निर्मित न हो इसके लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। कार्यवाही के दौरान कई जगह हल्के विवाद की स्थिति बनी। जिसके बाद अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।
Share:Related Articles
शातिर चोरों ने महिला यात्री के बैग से पार कर दिए सोने के जेवर
21 तोला सोने के जेवर चोरी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस जबलपुर। लखनऊ से जबलपुर के लिए यशवंतपुर ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला यात्रि का आज बुधवार की सुबह अज्ञात चोरों ने बैग से 21 तोला सोने के जेवर चोरी कर लिए। जब महिला ने घर पहुंचकर बैग खोलकर देखा तो […]
चोरी चुपके शराब माफियाओं ने मनमर्जी से बढ़ाये दाम
मयकशों की जेब में डाका, कुंभकर्णी नींद में सोया आबकारी विभाग जबलपुर। शहर में एक मर्तबा फिर शराब माफियाओं ने प्रशासन को आंखे दिखानी शुरु कर दी है। प्रशासन द्धारा बरती गई सख्ती के बाद निर्धारित दामों में शुरु हुई शराब की बिक्री फिर से मनमर्जी से की जाने लगी है। बताया जा रहा है […]
जबलपुर नगर निगम टैक्स चोरों के विरुद्ध करेगा सख्त कार्यवाही
जबलपुर। जबलपुर नगर निगम प्रशासन अब ऐसे करदाताओं के विरुद्ध सख्ती के साथ कार्यवाही को अंजाम देने का मन बना रहा है जो लगातार टैक्स की चोरी करके निगम को चूना लगा रहे हैं, इसके लिए निगम प्रशासन अब ऐसे भवनों को चिन्हित करने का काम करेगा, जहां पर आवासीय निर्माण का टैक्स दिया जा […]