बड़ी खबर

कपिल सिब्बल के बाद गुलाम नबी आजाद ने साधा निशाना, राहुल गांधी को बताया नया लड़का


नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी में आंतरिक कलह रुक-रुककर सामने आ रही है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का बगावती रुख भी देखा जा चुका है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के बाद अब सीनियर नेता गुलाम नबी आजाद भी पार्टी हाईकमान पर निशाना साध चुके हैं। अब उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को इशारों में ‘नया लड़का’ कहा है।

कांग्रेस के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद का बड़ा बयान सामने आया है। बिहार चुनाव में मिली हार के बाद गुलाम नबी ने कांग्रेस आलाकमान पर अपनी भड़ास निकाली है। गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि पार्टी का पूरा ढांचा ध्वस्त हो चुका है। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क भी टूट चुका है। वहीं गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी को इशारों में नया लड़का बताया है।

कांग्रेस आलाकमान पर हमला बोलते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि कांग्रेस सबसे निचले स्तर पर खड़ी है। कांग्रेस के बड़े नेताओं का अपने कार्यकर्ता के साथ संपर्क टूट गया है। ब्लॉक के लोगों के साथ, जिलों के लोगों के साथ संपर्क टूट गया है। गुलाम नबी ने कहा कि फाइव स्टार होटलों में बैठकर चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल भी कांग्रेस हाईकमान पर निशाना साध चुके हैं। कपिल सिब्बल ने कहा था कि लोकसभा चुनाव 2019 के बाद से ही राहुल गांधी ये साफ कर चुके हैं कि उन्हें कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बनना है। राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि वो नहीं चाहते कि गांधी परिवार का कोई भी शख्स अध्यक्ष पद पर हो। ऐसे में डेढ़ साल गुजर जाने के बाद भी कोई नेशनल पार्टी कैसे बिना अध्यक्ष के काम कर सकती है।

दरअसल, दिसंबर के महीने में संभावित तौर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव होना है। इससे पहले भी कई बार अध्यक्ष पद को लेकर विवाद हो चुका है। कांग्रेस के कई नेताओं ने चिट्ठी लिखकर भी कई मुद्दे उठाए थे, जिससे भी काफी विवाद हो गया था।

Share:

Next Post

महात्मा गांधी के पड़पोते सतीश धुपेलिया का कोरोना वायरस से निधन

Mon Nov 23 , 2020
जोहानिसबर्ग। महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका मूल के पड़पोते सतीश धुपेलिया का कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जटिलताओं के चलते रविवार को यहां निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे और तीन दिन पहले ही उनका जन्मदिन था। उनके परिवार के सदस्य ने यह जानकारी दी। धुपेलिया की बहन उमा धुपेलिया-मेस्थरी ने इस बात की […]