भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

प्रेमिका ने मिलने से मना किया तो बी.टेक के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

  • आत्महत्या से पहले लड़की से कॉल पर बोला अखिरी बार बात कर रहा हूं, जान देने जा रहा हूं

भोपाल। पिपलानी इलाके में स्थित छत्रसाल नगर में किराए के कमरे में रहने वाले बी.टेक के छात्र ने बीती देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या से पूर्व उसने प्रेमिका को कॉल किया। उससे मिलने की जिद की। लड़की मिलने को राजी नहीं हुई तो आरोपी ने उसे दोबारा कॉल किया। बताया कि यह उसका आखिरी कॉल है। अब वह जान दे रहा है, इसके बाद में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शेहडोल से आए मृतक के परिजनों की अगवाही में आज बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। एएसआई कुचलेंद्र सिंह के अनुसार निशांत पटेल पुत्र राजेंद्र पटेल (22) मूलत: शेहडोल का निवासी है। बीते एक साल से भोपाल के छत्रसाल नगर में किराए के कमरे में रह रहा है। यहां रायसेन रोड की एक कॉलेज से वह बी.टेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है।



उसके दोस्तों ने पुलिस को बताया कि निशांत एक छात्रा से प्रेम करता था। दोनों की कॉल कर बातचीत होती थी, कल निशांत ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया। वह मिलने के लिए नहीं आ सकी। काफी मनाने पर भी लड़की ने आने से इनकार कर दिया। देर रात निशांत ने युवती को कॉल किया। बताया कि वह अपनी जान दे रहा है। छात्रा ने इस बात की जानकारी युवक के आस पास रहने वाले अन्य छात्रों को दी। लड़के के पिता को भी कॉल कर मामले की जानकारी दी। जब तक लोग उसकी मदद के लिए पहुंचे, युवक फांसी लगा चुका था। गेट तोड़कर किसी तरह से छात्रों ने कमरे में प्रवेश किया, तब तक लड़की की जान जा चुकी थी। लोगों ने नायलोन की रस्सी से बने फंदे पर लटकी लाश को उतारा। पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहंचुी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। एएसआई ने बताया कि लड़के के एक हाथ की कलाई पर कई कट के निशान हैं। कुछ ताजे नजर आ रहे हैं जबकि कुछ पुराने हैं।

महिला ने फांसी लगाकर दी जान
अवधपुरी थाने के एएसआई राकेश परिहार ने बताया कि 37 वर्षीय उमा राजपूत सोनपुरा खजूरी गांव की निवासी थी। वह एक गंभीर बीमारी से पिछले कई दिनों से ग्रस्त थी। इसी से तंग आकर कल शाम को महिला ने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे एम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद में उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति प्रीतम सिंह प्रायवेट काम करते हैं। उसके तीन लड़के दस साल का अंश तथा आठ साल के जुड़वा बेटे लव और कुश हैं। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

Share:

Next Post

लोकतंत्र में सब कुछ जनता का...

Fri Apr 21 , 2023
सिविल सर्विड डे पर मुख्यमंत्री ने कहा लोक सेवक का मूल काम ही देश और समाज की सेवा करना है भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सिविल सर्विस डे के शुभारंभ अवसर पर कहा कि ‘सिविल सर्विस डे का अर्थ ही है कि हम लोग है जतना की सेवा के लिए हैं। हम लोक सेवक हैं और […]