भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

ईश्वर मनुष्य के सेवा के खातों पर निगाह रखता है: रामेश्वर

संतनगर। पीडि़तों की सेवा करना बहुत कठिन कार्य है। उन्होंने कहा कि मनुष्य की निगाह अपने बैंक खातों पर रहती हैं जबकि ईष्वर, मनुष्य की सेवा के खातों पर अपनी दृष्टि रखता है। या बात मध्य प्रदेश विधान सभा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने सेवा सदन में लगी अत्याधुनिक तकनीक से युक्त माइक्रोस्कोप मशीनों के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से कहीं। उन्होंने कहा कि संत हिरदाराम के आशीर्वाद से संत सिद्ध भाऊ पूरे समर्पण भाव से संत नगर में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। इस स्तुत्य कार्य के लिये संत सिद्ध भाऊजी और उनकी पूरी टीम साधुवाद की पात्र है।
इस अवसर पर अस्पताल के प्रबंधन ट्रस्टी एलसी जनियानी और मेडिकल डायरेक्टर डॉ. प्रेरणा उपाध्याय को उनकी दीर्घ कालिक सेवाओं के लिये सम्मानित भी किया। जीव सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने रामेश्वर शर्मा को भी शॉल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। मेडिकल डायरेक्टर डॉ. प्रेरणा उपाध्याय ने कहा कि सेवा सदन में स्थापित उच्च तकनीक गुणवत्ता का यह माइक्रोस्कोप भोपाल में पहला है। जीव सेवा संस्थान के सचिव महेश दयारामानी ने कहा कि संत नगर के सभी सेवाकार्यों में रामेष्वर शर्मा शासन से अपेक्षित सभी प्रकार का सहयोग दिलवाते हैं। कार्यक्रम में ट्रस्टीगण हीरो ज्ञानचंदानी, हीरो केसवानी, जन प्रतिनिधिगण राजेश हिंगोरानी, साबूमल रीझवानी, राम बंसल, सुशील वासवानी, माखन सिंह राजपूत, राहुल राजपूत रमेश हिंगोरानी तथा अन्य अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रमिता दुबे परमार ने किया।

Share:

Next Post

सेवा भारती ने संस्कार केंद्र शिक्षिकाओं को मिठाई बांटी

Tue Nov 10 , 2020
भोपाल। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सेवा बस्तियों में संचालित संस्कार केंद्रों में सेवाएं दे रही शिक्षिकाओं को गरिमामय समारोह में दीपावली पूर्व महंत राधामोहन दास, प्रांतीय अध्यक्ष कृष्ण गोदानी, संगठन मंत्री रामेंद्र सिंह, डॉ. दिनेश शर्मा, राकेश गोगिया ने मिष्ठान और उपहार वितरित किए। मीडिया प्रभारी भगवानदास ढालिया के अनुसार इससे पूर्व अतिथियों […]