img-fluid

सोने की खदान बनी कब्रगाह: सेंट्रल अफ़्रीकन रिपब्लिक में 30 खनिकों की मौत, कई जिंदगी की जंग जारी

August 19, 2026

नई दिल्ली. सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक (Central African Republic) के पश्चिमी हिस्से में सोने की एक छोटी खदान (Gold mine ) के ढह गई. अधिकारियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक इस घटना में 30 लोगों  (30 miners)  की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोगों के फंसे होने की भी आशंका है.


  • हादसा मंगलवार सुबह नाना-मामबेरे इलाके के अब्बा क्षेत्र में हुआ. हादसे में बचे खनिक फ्लोरियन गागुएंडे ने बताया कि बचाव कर्मी अन्य फंसे हुए खनिकों की तलाश कर रहे हैं. फ्लोरियन गागुएंडे के मुताबिक, “उनके जिंदा मिलने की उम्मीद कम होती जा रही है”.

    उप क्षेत्र के डिप्टी मेयर सुलेमान बी ने बताया कि बचावकर्मियों और स्थानीय लोगों ने कई घंटों की मशक्क्त के बाद खदान से 30 शव निकाले. घायल खनकों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि मलबे में फंसे खनिकों को निकालने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

    सुलेमान बी ने इस हादसे को भयावह बताते हुए अन्य संगठनों से मदद की अपील की है. उनका कहना है कि सभी को आगे आना चाहिए और मलबे में फंसे लोगों को निकालने में मदद करनी चाहिए.

    हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मलबे से लोगों को निकालने की कोशिशें की जा रही हैं. सरकारी प्रवक्ता ने इस हादसे पर दुख जताया है. उनका कहना है कि मलबे में फंसे लोगों को निकालने और घायलों को हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.

    Share:

  • US राजदूत सर्जियो गोर का कश्मीर दौरा आज: CM अब्दुल्ला और LG सिन्हा से होगी अहम मुलाकात

    Wed Aug 19 , 2026
    नई दिल्ली. भारत (India) में अमेरिका के राजदूत (US Ambassador) और दक्षिण व मध्य एशिया के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के विशेष दूत सर्जियो गोर ( Sergio Gor) आज से दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दौरे पर पहुंचेंगे. उनका ये दौरा आर्टिकल 370 और 35A के निरस्तीकरण, पिछले साल के ऑपरेशन सिंदूर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved