बड़ी खबर व्‍यापार

तोहफा: 11.56 लाख रेल कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी, 78 दिन के बोनस का एलान

नई दिल्ली। त्योहारों से पहले रेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अराजपत्रित रेल कर्मचारियों (RPF/RPSF कर्मियों को छोड़कर) को 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से लगभग 11.56 लाख अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को लाभ होगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज यह जानकारी दी।

इसमें सरकार के करीब 1985 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रेलवे हर साल अपने कर्मचारियों को बोनस देती आ रही है। पिछले साल भी कोरोना संकट के समय रेल कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस मिला था.। पिछले साल कर्मचारियों को 17,951 रुपये बोनस के तौर पर मिले थे। 


पीएम मित्रा पार्क स्थापित करने की मंजूरी 
वहीं केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 7 पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (PM MITRA) पार्क स्थापित करने को मंजूरी दी। इसमें 5 वर्षों में 4,445 करोड़ रुपये का कुल परिव्यय होगा। यह पीएम मोदी के 5एफ विजन से प्रेरित कदम है- फार्म से फाइबर से फैक्ट्री से फैशन से फॉरेन तक।

Share:

Next Post

मुंबई से गिरफ्तार आतंकी को पाकिस्तान से आते थे कॉल, बड़े आतंकी हमले की फिराक में था जाकिर 

Wed Oct 6 , 2021
मुंबई। 17 सितंबर को मुंबई के जोगेश्वरी इलाके से गिरफ्तार किए गए जाकिर शेख का नेटवर्क पाकिस्तान से है। मुंबई एटीएस ने खुलासा किया है कि जाकिर शेख को सीधे पाकिस्तान से निर्देश मिल रहे थे और वह भीड़-भाड़ वाले इलाकों में कई आतंकी हमले करने वाला था। एटीएस ने जाकिर पर यूएपीए के तहत […]