इंदौर न्यूज़ (Indore News)

यूके जाने वालों के लिए खुशखबर, सारे प्रतिबंध हटे

18 मार्च से बिना वैक्सीन और टेस्ट के भी जा सकेंगे यूके
इंदौर।
भारत (india) से यूनाइटेड किंगडम (united kingdom) (यूके) जाने वाले यात्रियों (travelers) के लिए अच्छी खबर है। 18 मार्च से कोई भी यात्री बिना वैक्सीन ( vaccine) के दोनों डोज लिए एवं बिना किसी जांच (test) के यूके जा सकता है। यूके सरकार (uk government) ने कल ही इसे लेकर आदेश जारी किया है। इससे यूके (uk) जाने वाले यात्री काफी खुश हैं और ट्रेवल एजेंट्स (travel agents) का कहना है कि प्रतिबंध हटने से यूके जाने वाले पर्यटकों (tourists) की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी होगी।


यूके सरकार ने द्वारा कल जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि 18 मार्च की सुबह 4 बजे से यूके में बाहर से आने वाले सभी यात्रियों के लिए लागू किए गए सभी प्रतिबंधों को खत्म किया जा रहा है। इससे पहले यूके जाने से पहले सभी यात्रियों को 48 घंटे के अंदर करवाई गई कोरोना (corona) की नेगेटिव (negative) आरटीपीसीआर रिपोर्ट (rtPCR report) दिखाना जरुरी था। इसके बाद वहां जाने के बाद भी यात्रियों की जांच की जाती थी। प्रतिबंध हटने से अब आसानी से पर्यटक यूके जा सकेंगे। गर्मियों में लोगों का पसंदीदा पर्यटन स्थल यूके होता है। पिछले दिनों प्रतिबंधों के कम होने के बाद से ही वीजा और टिकट सहित अन्य बुकिंग करवाने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। हर माह इंदौर से करीब तीन हजार और प्रदेश से करीब 10 हजार यात्री यूके जाते हैं।


दुनिया का पहला देश जिसने हटाए प्रतिबंध
यूके सरकार (uk government) द्वारा जारी किए गए इस आदेश में इस बात का भी उल्लेख किया है कि सारे प्रतिबंधों को हटाने वाली यूके दुनिया की पहली इकोनॉमी होगी। अब अन्य देश भी जल्द ही अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाएंगे।


यूके से भारत आने वाले यात्रियों के लिए टेस्ट रिपोर्ट जरुरी
एक ओर जहां यूके ने दुनिया के किसी भी देश से आने वाले यात्रियों के लिए लागू प्रतिबंधों को हटा दिया है। वहीं भारत में अब भी यूके से आने वाले ऐसे यात्री जिन्होंने वैक्सीन के दोनों डोज नहीं लिए हैं, उनके लिए आने से पहले आरटीपीसीआर टेस्ट (rtPCR report) जरुरी है। 48 घंटे के दौरान किए गए, इस टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव होने पर ही यात्री को भारत आने की इजाजत दी जाती है।

Share:

Next Post

तो इसलिए 'द कपिल शर्मा' में नहीं हुआ 'द कश्मीर फाइल्स' का प्रमोशन, अनुपम खेर ने बताया पूरा सच

Tue Mar 15 , 2022
डेस्क। ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में आरोप लगाया था कि कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ‘द कपिल शर्मा शो’ पर ‘द कश्मीर फाइल्स’ की टीम को बुलाने से इनकार कर दिया है। निर्देशक के ट्वीट के बाद से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कपिल शर्मा के शो को बॉयकॉट करने […]