img-fluid

अब सिर्फ रास्ता नहीं दिखाएगा गूगल मैप, नए अपडेट में आए धाकड़ फीचर्स

August 07, 2026

डेस्क: अब गूगल मैप्स आपको सिर्फ रास्ता नहीं दिखाएगा. पिछले दो दशकों से लोगों को रास्ता दिखाने वाला गूगल मैप्स अब साथ-साथ कई और काम भी कर सकेगा. दरअसल, गूगल को लगता है कि अब सिर्फ नेविगेशन काफी नहीं है. इसलिए कंपनी इसे और ज्यादा कैपेबिलिटीज से लैस करने में जुट गई है. अब यह आपके पूरे दिन की प्लानिंग करने के साथ-साथ कई फैसले भी ले पाएगा. इस सिलसिले में गूगल ने मैप्स के लिए नया अपडेट रोल आउट किया है, जो इस प्लेटफॉर्म को यूजर्स के लिए और भी काम का बना देगा. आइए जानते हैं कि नए अपडेट में क्या-क्या फीचर्स आए हैं.

गूगल कुछ महीने पहले लॉन्च हुए Ask Maps को एक्सपैंड कर रही है. अब इसमें नए एजेंटिक टूल्स मिले हैं, जिनकी मदद से आप गूगल मैप्स से ही खाना ऑर्डर और होटल सर्च कर पाएगा. इसके अलावा ये एजेंटिक टूल आपको टिकट समेत लोकल इवेंट की पूरी जानकारी भी देंगे. एजेंटिक टूल के साथ गूगल ने मैप्स में पर्सनल इंटेलीजेंस को भी इंट्रोड्यूस किया है, जो आपके जीमेल और गूगल कैलेंडर की इंफोर्मेशन के आधार पर कस्टम रिकमंडेशन दे सकेगा. हालांकि, इसके लिए आपको जीमेल और कैलेंडर को इस सर्विस से लिंक करना पड़ेगा. यह फीचर आपके तब खूब काम आ सकता है, जब आप कहीं घूमने का प्लान बनाया है और तारीखों को कैलेंडर में मार्क कर दिया है. इस इंफोर्मेशन को यूज कर गूगल मैप्स खुद से उस समय के दौरान आपके डेस्टिनेशन के आसपास हो रहे इवेंट्स और होटल आदि की जानकारी आपकी स्क्रीन पर दिखा देगा.


  • गूगल मैप्स अब आपके लिए न सिर्फ रेस्टोरेंट और होटल का पता लगाएगा बल्कि खाना भी ऑर्डर कर सकेगा. मैप्स को सिर्फ इतना बताने की जरूरत है कि आपका क्या खाने का मन कर रहा है. इसके बाद यह खुद रेस्टोरेंट सेलेक्ट करेगा और खाना भी ऑर्डर कर सकेगा. आपके ड्राइव करने के समय मैप्स के एआई एजेंट आपकी कार्ट में कई ऑप्शन एड कर देंगे. हालांकि, पेमेंट करने का ऑप्शन आपके पास ही रहेगा. इसी तरह अब ट्रैवल प्लानिंग भी एकदम आसान हो जाएगी. होटल सर्च करने के लिए आपको अलग-अलग वेबसाइट पर नहीं जाना पड़ेगा. गूगल मैप्स को सिर्फ यह बताना है कि आप किस तरह के होटल में रहना पसंद करेंगे. इसके बाद यह सारे ऑप्शन और प्राइसेस को कंपेयर कर आपके बुकिंग ऑप्शन पेश कर देगा.

    जैसे हमने बताया कि गूगल ने नए अपडेट में एजेंटिक टूल्स के साथ-साथ पर्सनल इंटेलीजेंस को भी एड किया है. इसकी मदद से मैप्स को यह कॉन्टैक्स्ट मिल सकेगा कि आप क्या करना चाहते हैं. एक बार परमिशन मिलने के बाद यह जीमेल और गूगल कैलेंडर से रेफरेंस लेकर आपको रिकमंडेशन देगा. उदाहरण के तौर पर मान लें कि आपके जीमेल इनबॉक्स में किसी कॉन्फ्रेंस का इन्विटेशन आया हुआ है. पर्सनल इंटेलीजेंस की मदद से गूगल मैप्स इस इंफोर्मेशन को यूज कर कॉन्फ्रेंस वाली जगह के आसपास के होटल सजेस्ट कर देगा और इसके लिए आपको अलग से कोई डिटेल नहीं देनी पड़ेगी.

    अगर आप किसी सफर पर नहीं जा रहे हैं और घर बैठे बोर हो रहे हैं तो भी गूगल मैप्स ने आपके एंटरटेनमेंट का ध्यान रखा है. अब आप आस्क मैप्स से अपने पास के कॉमेडी शो, कॉन्सर्ट और दूसरे लाइव इवेंट्स की जानकारी जुटा सकते हैं. आस्क मैप्स सारी जानकारी के साथ-साथ आपको टिकट खरीदने का लिंक भी प्रोवाइड करवाएगा. यह दिखाता है कि गूगल अब मैप्स को सिर्फ सफर के दौरान नेविगेशन तक सीमित नहीं रखना चाहती बल्कि यूजर की डेली लाइफ में भी इसे इंटीग्रेट करने की कोशिश कर रही है. बता दें कि इन अपग्रेड्स को सबसे पहले अमेरिका में रोल आउट किया जाएगा और आगे चलकर बाकी मार्केट्स में भी इन्हें लॉन्च कर दिया जाएगा.

    Share:

  • जेल से निकले, फिर बने शहर के लिए खतरा!

    Fri Aug 7 , 2026
    गवाहों को धमकियां, पीडि़तों पर दबाव और दोबारा वारदातों से बढ़ी चिंता जबलपुर। शहर में गंभीर अपराधों के आरोपियों के जमानत पर रिहा होने के बाद दोबारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की घटनाओं ने पुलिस और न्याय व्यवस्था के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। हत्या, दुष्कर्म, चाकूबाजी, बमबाजी और मारपीट जैसे गंभीर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved