टेक्‍नोलॉजी व्‍यापार

गूगल वॉलेट हुआ भारत में लॉन्च, जानिए Google Pay की सुविधाएं

मुंबई (Mumbai)। गूगल वॉलेट इंडिया (google wallet india) में लॉन्च कर दिया गया है। यह इंटरनेशनल स्तर पर मौजूद गूगल वॉलेट (google wallet india) से थोड़ा अलग है। इसे खासतौर पर भारतीयों की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। भारत में गूगल वॉलेट में जरूरी कार्ड्स, पास, टिकट्स, सहित अन्य महत्वपूर्ण आईडी को सुरक्षित रख पाएंगे।



क्या बंद हो रहा है गूगल-पे?
गूगल ने स्पष्ट किया है कि ‘गूगल पे’ कहीं नहीं जा रहा है। यानी उसकी सुविधाएं लोग पहले की तरह उठाते रहेंगे। जहां तक बात रही ‘गूगल वॉलेट’ की तो यह ‘गूगल पे’ के सहयोगी के तौर पर काम करेगा। बदलते समय के साथ सबकुछ डिजिटल होता जा रहा है। ऐसे में आपको एक ऐसा पर्स चाहिए जहां आपकी सारी जानकारी सुरक्षित रहे। गूगल वॉलेट इन्हीं जरूरतों को पूरा करने का दावा करता है। बता दें, गूगल वॉलेट पेमेंट को सपोर्ट नहीं करेगा। किसी को भुगतान करने के लिए आपको गूगल पे का ही सहारा लेना होगा।

गूगल वॉलेट इंडिया में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
1- गूगल वॉलेट ने कुल 20 कंपनियों के साथ समझौता किया है। इन कंपनियों में फ्लिपकार्ट, क्रोमा, एयरइंडिया, विस्तारा, पीवीआर, आईएनओएक्स, लेंसकार्ट, मेकमाईट्रिप आदि शामिल हैं। यानी इन कंपनियों के सर्विसेज के स्क्रीनशॉट गूगल वॉलेट में सेव कर पाएंगे।

2- गूगल वॉलेट में लोग अपने बोर्डिंग पासेस, लॉयल्टी कार्ड्स, गिफ्ट कार्ड्स, मेट्रो टिकट, बस टिकट्स आदि सेव गूगल वालेट में सेव कर पाएंगे।

3- इसके अलावा लोग ऑफिस आइडी भी यहां सेव कर सकेंगे। जरूरत के समय पर गूगल वॉलेट के जरिए लोग इसे असानी से प्रयोग कर सकेंगे।

बता दें, गूगल वॉलेट को सबसे पहले 2011 में लॉन्च किया गया था। जबकि कंपनी का पेमेंट ऐप 2018 में आया था। भारत की बात करें तो यूपीआई पेमेंट के लिए कंपनी ने सबसे पहले ‘तेज’ नाम से ऐप लॉन्च किया था। जिसे बाद में बदलकर ‘गूगल पे’ कर दिया गया था।

Share:

Next Post

गाजियाबाद पुलिस मुठभेड़ में टाटा स्टील के बिजनेस हेड की हत्या का आरोपी ढेर

Fri May 10 , 2024
गाजियाबाद (Ghaziabad)। टाटा स्टील (Tata Steel) की सहयोगी कंपनी टाटा प्रवेश के बिजनेस हेड (business head) की लूट के दौरान हत्या करने वाले एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने ढेर कर दिया। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ में एक दारोगा भी घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों को अस्पताल […]