
ग्रेटर नोएडा. ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर चलती बस में आग ( bus fire) लगने से नौ लोगों की मौत हो गई। इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को गहरा दुख व्यक्त किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने से हुई मौतों को दुखद बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस में आग लगने से लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 24, 2026
पीएमओ ने किया मुआवजे का एलान
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मृतकों के परिवारों के लिए दो लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है। वहीं घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। यह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दी जाएगी।
Distressed to hear about the loss of lives due to a fire tragedy on a bus in Greater Noida, Uttar Pradesh. Condolences to those who have lost their loved ones. Praying for the swift recovery of the injured.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin…
— PMO India (@PMOIndia) September 24, 2026
ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड पर पीएम का बयान
प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस त्रासदी से हुई जनहानि से व्यथित हूं। उन्होंने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
सीएम योगी तक ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों से बात की। अधिकारियों को तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस में दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 24, 2026
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved