img-fluid

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, 9 जिंदा जले, कई यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

September 24, 2026

ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश. उत्तर प्रदेश (UP) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से एक बड़ी खबर सामने आई है. यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर एक चलती हुई स्लीपर बस (Sleeper bus) में अचानक भीषण आग लग गई. यह घटना यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से करीब 32 किलोमीटर आगे हुई, जो जेवर थाना क्षेत्र में आता है. हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई है.


  • ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए बस से कूदना शुरू कर दिया. हादसे में 9 लोगों की जान चली गई. बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे. घटना बुधवार-गुरुवार देर रात 11:30 बेज की घटना है.

    देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. आग की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद फायर टीम ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन अभी भी कूलडाउन करने की प्रक्रिया जारी है, ताकि बस को पूरी तरह ठंडा किया जा सके.

    सबसे चिंता की बात यह है कि कुछ लोगों के अभी भी बस में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. फायर विभाग टीम का कहना है रेस्क्यू के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि अंदर फंसे लोगों की स्थिति क्या है. हादसे की चपेट में कितने लोग आए हैं.

    CM योगी ने मामले का लिया संज्ञान
    ग्रेटर नोएडा बस हादसे को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है. उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए.

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि घायलों को उचित मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने मृतकों के परिजनों से भी बात की और हर संभव मदद देने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

    राज कल्पना ट्रैवल्स की बस नंबर BR32 PA8647 दिल्ली से महोबा जा रही थी. इस ट्रैवलर की ज्यादा सर्विस यूपी, एमपी के लिए ज्यादा सर्विस है.

    फिलहाल आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस मौके पर मौजूद यात्रियों से बातचीत कर घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाने में लगी है. यह पूरा मामला अभी जांच का विषय बना हुआ है और आगे की अपडेट का इंतजार किया जा रहा है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस दोनों ही घटनास्थल पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved