
अहमदाबाद. प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज गुजरात (Gujarat) के एक दिवसीय दौरे पर हैं. वो सुबह 10 बजे हेलिपैड से सोमनाथ पहुंचे जहां वो हेलिपैड से मंदिर तक 1 किलोमीटर लंबा रोड शो कर रहे हैं. यहां लोगों का हुजूम देखने को मिल रहा है.
दरअसल प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ (Somnath) मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे होने पर ‘सोमनाथ अमृत पर्व-2026’ का आयोजन किया गया है. पीएम मोदी इसी का हिस्सा बनने के लिए यहां पहुंचे हैं. सोमनाथ मंदिर पहुंचने के बाद पीएम मोदी ‘अमृत महोत्सव’ के विशेष कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.
– वडोदरा में शाम 5 बजे वो ‘सरदार धाम’ का लोकार्पण करेंगे और वहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. दिल्ली लौटने से पहले शाम 7 बजे वडोदरा की सड़कों पर प्रधानमंत्री का रोड शो होगा, जिसमें भारी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है.
– मंदिर में दर्शन और पूजन के बाद प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वो दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे तक सागर दर्शन सर्किट हाउस में रहेंगे. शाम को प्रधानमंत्री वडोदरा के लिए रवाना होंगे.
– प्रधानमंत्री मोदी ने माननीय प्रधानमंत्री ने प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव के पावन दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना भी की.
– पीएम मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटले की प्रतिमा को नमन किया और फूल अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.
सोमनाथ मंदिर परिसर को ‘अमृत पर्व’ के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया है. यहां पीएम मोदी एक विशेष यज्ञ में आहुति देकर उसका समापन करेंगे. इसके बाद 11 पवित्र स्थानों से लाए गए जल से मंदिर का कुंभाभिषेक किया जाएगा. इस गौरवशाली पल के दौरान ‘सूर्य किरण’ टीम एयर शो करेगी और मंदिर पर पुष्प वर्षा होगी.
प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं. ओडिशा के कलाकार नारायण साहू और सुब्रता महाराणा ने रेत से भगवान शिव और मंदिर की सुंदर आकृति बनाई है. 75 ढोल, शंख और डमरू की गूंज के साथ पीएम का स्वागत किया जाएगा. पारंपरिक वेशभूषा में 100 कन्याएं ‘कलश नृत्य’ पेश करेंगी. इदर के कलाकार शिव परिवार के रूप में सजकर पौराणिक संवादों के जरिए शिव भक्ति की महिमा सुनाएंगे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved