उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

गुरु तेग बहादुर समूचे सनातन धर्म के गुरु थे, ब्राह्मण समाज के लोग पहुँचे

उज्जैन। गुरु तेग बहादुर साहिब का प्रकाश पर्व गत दिवस मनाया गया। इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेका। मुगल साम्राज्य औरंगजेब के शासनकाल में कश्मीरी पंडितों के धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए बलिदान देने वाले सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर साहिब के प्रकाश पर्व पर गुरु सिंह साहिब सिख गुरुद्वारा समिति द्वारा आयोजित संगत सभा में संबोधित करते हुए अभा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर न केवल सिखों के गुरु थे बल्कि वह समूचे सनातन धर्म के गुरु थे। यह बात कश्मीरी पंडितों के लिए उनके द्वारा दी गई शहादत से प्रमाणित हुई है।



गुरुद्वारा फ्रीगंज में आयोजित संगत धर्म सभा को अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह अरोरा, इकबाल सिंह गांधी, चरणजीत सिंह कालरा, मंत्री मोहन यादव ने भी संबोधित किया। उज्जैन में पहली बार गुरुद्वारा सुख सागर फ्रीगंज उज्जैन पर ब्राह्मण समाज पदाधिकारी पं. सुरेन्द्र चतुर्वेदी, महामंत्री पं. तरुण उपाध्याय, हेमंत व्यास, दिनेश रावल, वीरेंद्र त्रिवेदी, शैलेंद्र द्विवेदी, यश जोशी, गौरव उपाध्याय, धर्माधिकारी अशोक दुबे, संजय दिवटे, कृष्णकांत पंड्या, वेद प्रकाश त्रिवेदी, दीपक शर्मा ने उपस्थित होकर गुरु तेग बहादुर साहब को मत्था टेक कर ब्राह्मणों के धर्म परिवर्तन को मुगल साम्राज्य से रक्षा करने हेतु उनके द्वारा दिए गए बलिदान के प्रति कृतज्ञता व अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

Share:

Next Post

उज्जैन में अभियान जारी... सुबह ग्यारसी नगर में मकान ढहाया

Fri Apr 22 , 2022
पुलिस और नगर निगम की टीम ने पहुँचकर पहले मकान खाली कराया-बदमाश का है मकान उज्जैन। अपराधियों की संपत्तियों को नष्ट करने का काम पुलिस लगातार कर रही है और आज सुबह पीपलीनाका क्षेत्र के ग्यारसी नगर में रहने वाले एक गुंडे का मकान ढहा दिया। सुबह से नगर निगम का अमला और पुलिस टीम […]