जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

साल 2023 तक मीन में रहेंगे गुरु, इन राशि वालों को नहीं होने देंगे धन की जरा भी कमी


नई दिल्ली। गुरु का राशि परिवर्तन 13 अप्रैल को हो चुका है। अब गुरु इसी राशि में एक साल तक रहेंगे। गुरु का राशि परिवर्तन अब साल 2023 अप्रैल में ही होगा। अभी देवताओं के गुरु माने जाने वाले बृहस्पति ग्रह अपनी ही राशि मीन में हैं। जहां ये एक साल तक रहेंगे। इस पूरे साल का समय सभी राशियों के बहुत ही अच्छा बीतने वाला है।

हालांकि जुलाई से नवंबर तक गुरु वर्की होंगे। गुरु अपनी राशि मीन में रहकर ही विपरीत चाल चलेंगे। गुरु को देवताओं का गुरु इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इनकी सभी से दोस्ती है। किसी भी राशि में या किसी भी ग्रह से इनकी शत्रुता नहीं है। जिनकी कुंडली में बृहस्पति मजबूत होता है, उनकी जिंदगी में धन और ज्ञान की कमी नहीं होती। दरअसल विद्या और धन के लिए गुरु कारक है।


मेष वालों के लिए यह परिवर्तन बहुत खास होने वाला है। आपको धन की कमी जो महसूस हो रही थी, उसका समाधान मिलेगा। नौकरी में तरक्की के साथ आफको पहचाना जाएगा। कुल मिलाकर समय बहुत उत्तम है। आप अपने बिजनेस से जुड़े फैसले भी ले सकते हैं।

वृषभ राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। अचानक आपको संपत्ति मिलने के योग हैं और धन के साधन बढ़ेंगे। अपने सेविंग को सोचसमझकर खर्च करें। आपके हाथ में आया पैसा आपको भविष्य में बहुत लाभ पहुंचाएगा।

सिंह राशि के लोगों के लिए धन की कमी नहीं होगी। इस राशि को लोगों को परिवार में धन आगमन होगा। जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होगी।
अगर पैसों के मामले में कन्या राशि वाले पार्टनरशिप कर रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप अपनी समझदारी से अधिक धन अर्जित कर पाएंगी। कन्या राशि के लोगों को अपनी नॉलेज के कारण बहुत सम्मान भी मिलेगा।

Share:

Next Post

दक्षिण यूक्रेन में पूर्ण कब्जे की फिराक में रूसी सेना, जेलेंस्की ने मांगी मदद

Sat Apr 23 , 2022
कीव। रूस के एक वरष्ठि सैन्य अधिकारी ने कहा है कि देश की सेना दक्षिणी यूक्रेन और पूर्वी डोनबास क्षेत्र पर पूर्ण कब्जे की तैयारी कर रही है। बीबीसी ने रूस के मेजर जनरल रुस्तम मिनेकेयेव के हवाले से शनिवार को यह जानकारी दी। मेजर जनरल मिनेकेयेव ने कहा कि अगर रूस इसमें कामयाब हो […]