देश मनोरंजन

तारक मेहता टीवी शो के गुरुचरण सिंह 10 दिन से लापता, अब तक ढूंढ नहीं पायी पुलिस

नई दिल्‍ली (New Delhi) । तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah ) में रौशन सिंह सोढ़ी (Roshan Singh Sodhi) का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) को लापता (missing) हुए 10 दिन से ज्यादा हो गए हैं। अभी तक पुलिस उनको ढूंढ नहीं पाई है। हालांकि इस केस की जांच चल रही है और रोज नए अपडेट्स आते रहते हैं। फिलहाल पुलिस ने एक्टर के पिता की शिकायत को देखते हुए किडनैपिंग का केस दर्ज किया है, लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि लापता होना एक्टर का खुद का प्लान है।

क्यों पुलिस को शक
एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के किसी सोर्स ने उनसे कहा, उन्होंने अपना फोन पालम में छोड़ा। हम उन्हें ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें ट्रेस करना हमारे लिए और मुश्किल हो रहा है क्योंकि फोन उनके पास नहीं है। सीसीटीवी फुटेज में हमने देखा कि वह एक ई रिक्शा से दूसरे ई रिक्शा में जा रहे थे। ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने सब प्लान किया हुआ था और फिर दिल्ली से बाहर चले गए।


लास्ट कब दिखे थे गुरुचरण
गुरुचरण लास्ट 22 अप्रैल को दिए थे। इसके 4 दिन बाद उनके पिता ने गुमशुदा की शिकायत दर्ज की थी। शिकायत में लिखा है कि मेरा बेटा गुरुचरण सिंह, उम्र 50 साल, निकलते थे 8.30 बजे 22 अप्रैल को मुंबई के लिए। वह एयरपोर्ट गए थे फ्लाइट के लिए, लेकिन मुंबई नहीं पहुंते ना ही घर वापस आए। उनका फोन भी नहीं मिल रहा है। वह मेंटली स्टेबल हैं और हमने उन्हें ढूंढा, लेकिन वह मिल नहीं रहे हैं।

बता दें कि गुरुचरण सिंह को तारक मेहता का उल्टा चश्मा से घर-घर में पहचान मिली थी। हालांकि साल 2010 में उन्होंने शो छोड़ दिया था और इसके बाद वह किसी शो में नजर नहीं आए। उनकी जगह शो में अब बलविंदर सिंह सूरी काम कर रहे हैं। गुरुचरण ने पहले 2013 में शो छोड़ा था, लेकिन फिर पब्लिक की डिमांड के बाद वह वापस आए और इसके बाद साल 2020 में उन्होंने हमेशा के लिए शो छोड़ दिया था।

Share:

Next Post

सेक्स स्कैंडल केस के आरोपी प्रज्‍वल की तुलना भगवान कृष्‍ण से, कांग्रेस नेता पर भड़की भाजपा

Fri May 3 , 2024
नई दिल्‍ली (New Delhi)। कर्नाटक(Karnataka) के एक मंत्री ने सेक्स स्कैंडल मामले (sex scandal case)में आरोपी जनता दल (Accused Janata Dal) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना (MP Prajwal Revanna)की तुलना भगवान कृष्ण (Lord Krishna)से करके विवाद खड़ा कर दिया है। एक वायरल वीडियो मं सिद्धारमैया सरकार में उत्पाद शुल्क मंत्री रामप्पा तिम्मापुर रेवन्ना के बारे में […]