img-fluid

हैकर ने उड़ा दिए 25 लाख डॉलर! कर्ज चुकाने भेजी रकम गलत खाते में पहुंची, सरकार ने मानी चूक

April 24, 2026

कोलंबो। आर्थिक मोर्चे (Economic Front) पर धीरे-धीरे संभल रहे श्रीलंका (Sri Lanka) के लिए एक नई मुश्किल सामने आ गई है। कर्ज की किस्त चुकाने के दौरान सरकारी सिस्टम में सेंध लगाकर साइबर अपराधियों (cyber criminals) ने करीब 25 लाख डॉलर की रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। मामला उजागर होने के बाद सरकार ने इस चूक को स्वीकार किया है और रकम वापस लाने की कोशिश जारी है।

श्रीलंकाई वित्त मंत्रालय के सचिव हर्षाना सुप्रियाप्पेरुमा ने बताया कि यह पूरी घटना ईमेल हैकिंग के जरिए हुई। उन्होंने कहा कि जनवरी में ही संकेत मिल गए थे कि साइबर अपराधी मंत्रालय के एक्सटर्नल रिसोर्सेज डिपार्टमेंट के सिस्टम में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद जिन देशों को भुगतान किया जाना था, उनसे संपर्क कर स्थिति संभालने की कोशिश की गई।

ऑस्ट्रेलिया को जाना था पैसा, हैकर के खाते में पहुंचा
रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया से लिए गए करीब 2.29 करोड़ डॉलर के कर्ज की अदायगी के तहत दिसंबर की एक किस्त भेजी गई थी। इसी दौरान 25 लाख डॉलर की रकम सही खाते में जाने के बजाय हैकर के बैंक अकाउंट में चली गई।



  • विपक्ष ने खोला मामला, संसद तक पहुंचा मुद्दा
    इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा सबसे पहले विपक्ष ने किया। विपक्षी वकीलों के एक समूह ने संसद स्पीकर को पत्र लिखकर बताया कि भुगतान गलत खाते में गया है और इसकी जांच जरूरी है। मामला संसद की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी में भी उठाया गया, जहां सार्वजनिक धन की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए।

    ऑस्ट्रेलिया भी सतर्क, जांच जारी
    इस मामले पर ऑस्ट्रेलिया के उच्चायोग ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी है और वे श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ मिलकर समाधान पर काम कर रहे हैं। फिलहाल जांच जारी है और खोई हुई रकम को वापस पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    आर्थिक संकट से उबरने की राह पर चल रहे श्रीलंका के लिए यह साइबर सेंध एक बड़ा झटका माना जा रहा है, जिसने सरकारी डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Share:

  • IPL 2026 : न पिच, न बहाना हार्दिक पंड्या ने इन लोगों पर फोड़ा एमआई की हार का ठीकरा!

    Fri Apr 24 , 2026
    मुंबई. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंड‍ियंस (MI) को 103 रन से हराकर आईपीएल (IPL) इतिहास में उनकी सबसे बड़ी हार (Biggest Defeat) थमा दी. वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार (23 अप्रैल) खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई ने हर विभाग में मुंबई को पूरी तरह मात दी. भारत (India) के टी20 वर्ल्ड कप विजेता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved