इंदौर न्यूज़ (Indore News)

मोबाइल पर बात कर डरा रहा था, कुर्सी खिसकी और कस गया फंदा

  • गर्लफ्रेंड को अप्रैलफुल बनाते बनाते खुद फांसी पर लटक गया

इंदौर। एक छात्र को फांसी लग गई। पास में उसका मोबाइल पड़ा था, जो चालू था। बताया जा रहा है कि कल 1 अप्रैल की शाम को वह गर्लफेंड से मोबाइल पर बात कर था और फांसी पर लटकने का वीडियो दिखाते हुए उसे अप्रैल फुल बना रहा था। लेकिन नीचे की कुर्सी खिसकी और वह फांसी पर लटक गया।

कंडीलपुरा के अभिषेक पिता कैलाश रघुवंशी को फांसी लगी। उसके पिता कलेक्टर ऑफिस में एसडीएम की गाड़ी चलाते हैं। अभिषेक के दो बड़े भाई हैं। एक भाई घर आया तो अभिषेक फंदे पर लटका मिला। बताया गया कि अभिषेक की एक गर्लफ्रेंड थी, जिससे कल वह मोबाइल पर बात कर रहा था और वीडियो के माध्यम से अप्रैल फुल बनाने के लिए फांसी लगाने का ढोंग कर रहा था। उसने छत पर फंदा कसा और कुर्सी पर चढक़र उस पर टंगने लगा। इस दौरान कुर्सी खिसक गई और फंदा कसा गया और उसकी मौत हो गई। अभिषेक स्कूल में पढ़ाई करता था।

लिव इन में रहने वाली युवती की संदिग्ध मौत

एक युवती की संदिग्ध मौत हो गई। वह लिव इन रिलेशनशिप में किसी युवक के साथ रहती थी। उसके साथ क्या हुआ इस बात को लेकर उसके घरवाले चिंतित हैं। 27 साल की खुशबू पिता बाबूलाल बामनिया के शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। उसके रिश्तेदारों का कहना है कि खुशबू की जहां शादी हुई थी, वहां उसे ससुराल वाले रख नहीं रहे थे। मामला थाने तक पहुंचा था, जिसके बाद वह मायके आकर रहने लगी। वह निजी अस्पताल में नौकरी करती थी। कुछ दिनों से अस्पताल में काम करने वाले सहकर्मी मनोज सोलंकी निवासी आजाद नगर क्षेत्र के साथ वह लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि जहर से मौत हुई है। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि मनोज उसे मायके वालों से बात नहीं करने देता था। उसने ही उसे जहर खिलाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान
एक अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी। सिमरोल पुलिस ने बताया कि 43 साल के मनोज पिता गणेश यादव निवासी सिमरोल को फांसी के फंदे से उताकर जिला अस्पताल ले जाया गया। पता लगाया जा रहा है कि उसने यह कदम क्यों उठाया।

Share:

Next Post

सात जगह आग की घटनाएं

Tue Apr 2 , 2024
इंदौर। शहर में तेज तापमान के चलते आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कल सात स्थानों पर आग लगने की घटना हुई, जिनमें लाखों का माल आग की भेंट चढ़ गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम झलारिया में कल रात संदीप पिता उमाकांत गहलोत के टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई और […]