img-fluid

महाराष्ट्र के 24 जिलों पर 3 दिन भारी, मूसलाधार बारिश का अलर्ट

August 04, 2026

मुंबई: महाराष्ट्र में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 6 अगस्त तक मुंबई और पूरे कोंकण क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही पूर्वी विदर्भ के चंद्रपुर, नागपुर, भंडारा, गोंदिया और गढ़चिरौली समेत कुल 12 जिलों में भी भारी बारिश का अनुमान जताया गया है.

हालांकि, नाशिक, अहिल्यानगर, खानदेश, पुणे, सातारा, सांगली, कोल्हापुर, सोलापुर, अमरावती, बुलढाणा, अकोला, वर्धा, वाशिम, यवतमाल तथा पूरे मराठवाड़ा सहित 24 जिलों में बारिश की तीव्रता अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है.


  • मौसम विभाग के अनुसार, जुलाई की शुरुआत में कमजोर पड़ा मानसून पूरे महीने कई जिलों में अच्छी बारिश देने के बाद अब अगस्त के शुरुआती दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग असर दिखाएगा. कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी, जबकि कुछ इलाकों में धूप-छांव जैसी स्थिति बनी रह सकती है.

    मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में 15 अगस्त के बाद कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.इसके प्रभाव से राज्य के विभिन्न हिस्सों में मानसून फिर सक्रिय होगा और 15 से 30 अगस्त के बीच बारिश की तीव्रता बढ़ने का अनुमान है.

    Share:

  • रोजगार-कौशल के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव, मंगल मिलन में प्रजेंटेशन

    Tue Aug 4 , 2026
    नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ मंगलवार (4 अगस्त) को आयोजित की गई. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, सहित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved