उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

24 कमरों वाला हैरिटेज होटल महाशिवरात्रि बाद शुरू होगा..रूम में से होंगे महाकाल के शिखर दर्शन

उज्जैन। पुराने महाराजवाड़ा स्कूल (Maharajwada School) को हैरिटेज होटल (Heritage Hotel) बनाने का काम लंबे समय से चल रहा है और 24 कमरों का यह होटल महाशिवरात्रि बाद ही शुरू हो पाएगा। होटल के कमरे में से महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) के शिखर के दर्शन होंगे।


स्टेट टाइम के महाराजवाड़ा (Maharajwada) को होटल का लुक दिया जा रहा है। शिवरात्रि के बाद यह हेरिटेज होटल शुरू हो सकता है, फिलहाल यहाँ इंटीरियर डेकोरेशन का काम चल रहा है। महाकाल के सबसे समीप स्थित महाराजवाड़ा (Maharajwada) को स्मार्ट सिटी ने हेरिटेज लुक में रिनोवेट करके होटल का रूप दिया है। दो मंजिला इस भवन में 24 कमरे हैं। इन 24 कमरों में फिलहाल इंटीरियर डेकोरेशन (interior decoration) का काम चल रहा है। इसके अंतर्गत पूरी बिल्डिंग के अंदरूनी दीवारों पर कलर एवं डिजाइन बनाई जा रही है। इसके अलावा 24 कमरों में पहले यहाँ पर टॉयलेट एवं अन्य सुविधाएं नहीं थी। सभी कमरों में टॉयलेट भी बनाए गए हैं। इस पूरे भवन को महलनुमा रूप दिया जा रहा है। उसी हिसाब से यहाँ का इंटीरियर डेकोरेशन किया जा रहा है। महाकाल मंदिर के सबसे पास यह पहला हेरिटेज होटल होगा। इसके सभी कमरों से महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) के सीधे शिखर दर्शन होंगे। फिलहाल यहाँ काम जारी है। शिवरात्रि के बाद तक यहाँ काम चलेगा। संभवत: अप्रैल माह में यह हेरिटेज होटल शुरू हो जाएगा और भक्तों को सुविधा मिलने लगेगी। उल्लेखनीय की पुराने महाराजवाड़ा भवन की स्थिति पूर्ण होने से ठीक नहीं थी, यहाँ पर पूर्व में स्कूल संचालित होता था। इस हेरिटेज बिल्डिंग को स्मार्ट सिटी ने अपने हाथों में लिया और इसके हेरिटेज लुक को बरकरा रखते हुए यहाँ इस डिजाइन के हिसाब से रिनोवेट कर होटल का रूप दिया गया है।

Share:

Next Post

6 साल बाद भी शुरु नहीं हो सकी विकास प्राधिकरण की ज्योतिबा फुले सब्जी मंडी

Tue Jan 30 , 2024
चारों ओर अव्यवस्थाएँ दिखाई देती है-शेड पर भी हुए कब्जे उज्जैन। विकास प्राधिकरण (Development Authority) द्वारा करीब 10 साल पहले नानाखेड़ा (Nanakheda) क्षेत्र में कॉसमास मॉल (Cosmas Mall) के सामने लाखों रूपये की लागत से ज्योतिबा फुले सब्जी मंडी (Jyotiba Phule Vegetable Market) का निर्माण कराया था। निर्माण के बाद से यहां आवंटित दुकानों से […]