img-fluid

सफेद चार से ढंकी हिमालय की चोटियां…. केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बाद भी उमड़ रहे श्रद्धालु

November 02, 2026

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham ) में रात्रि एवं तड़के दोबारा बर्फबारी (Snowfall) होने से पूरी केदारपुरी (Kedarpuri ) बर्फ की सफेद चादर (Covered White Blanket) से ढक गई है। बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां और चारों ओर फैली सफेदी धाम के प्राकृतिक सौन्दर्य को और भी मनमोहक बना रही है। बर्फबारी के बीच भी श्रद्धालुओं में बाबा केदारनाथ के दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


  • श्रद्धालु आस्था और उमंग के साथ बाबा के दर्शन कर रहे हैं तथा धाम के दिव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण के साथ यहां के अद्भुत प्राकृतिक सौन्दर्य का आनन्द ले रहे हैं। बर्फबारी रुकने के बाद श्रद्धालुओं के श्री केदारनाथ धाम पहुंचने का सिलसिला निरन्तर जारी है। श्रद्धालु पैदल मार्ग, घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी एवं हैलीकॉप्टर के माध्यम से धाम पहुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन कर रहे हैं। बढ़ती ठंड और बर्फीले मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है।

    वर्ष 2026 की श्री केदारनाथ धाम यात्रा अब अपने अन्तिम चरण में पहुंच गई है। आगामी 11 नवम्बर 2026 को धाम के कपाट शीतकाल के लिए बन्द होने जा रहे हैं। इस वर्ष अब तक कुल 18,80,398 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के शेष दिनों में भी श्रद्धालुओं के धाम पहुंचने का क्रम जारी है।

    Share:

  • बद्रीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे के बाद DGCA का बड़ा फैसला, दो पायलट अनिवार्य करने पर ऑपरेटरों ने दी सेवा बंद करने की चेतावनी

    Mon Nov 2 , 2026
    नई दिल्ली । बद्रीनाथ (Badrinath) के पास हुए भीषण हेलीकॉप्टर हादसे (Helicopter Accident) के बाद विमानन सुरक्षा (Aviation Safety) को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के दौरान संचालित होने वाली हेलीकॉप्टर सेवाओं के लिए अब प्रत्येक हेलीकॉप्टर में दो पायलटों की मौजूदगी अनिवार्य कर दी गई है। नया नियम 2 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved