विदेश

‘पूरी मानवता के लिए ऐतिहासिक पल’, चंद्रयान की सफलता पर यूएन में भारतीय मिशन ने मनाई खुशी

न्यूयॉर्क। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफलता से भारत (India) ने इतिहास रच (create history) दिया है, जिससे पूरे देश में खुशी का माहौल है। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में भारत के स्थायी मिशन (permanent mission) ने भी चंद्रयान-3 की सफलता की खुशी मनाई। इस दौरान विभिन्न देशों के मिशन के अधिकारी-कर्मचारी भी भारत के स्थायी मिशन पहुंचे और भारत की खुशी में शामिल हुए। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सभी सहयोगियों और विभिन्न देशों के मिशन को आभार जताया।

‘140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षा का प्रतीक’
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने इसम मौके पर कहा कि ‘भारत के चंद्रयान- मिशन का लैंडर विक्रम सफलतापूर्वक चांद की सतह पर उतर गया है। यह इसलिए भी खास है क्योंकि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अभी तक कोई देश नहीं पहुंचा है, यह हमारे वैज्ञानिकों का समर्पण और उनकी प्रतिभा है।’ रुचिरा कंबोज ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन से ना सिर्फ भारत चांद पर पहुंचा है बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का भी प्रतीक है।


चांद की सतह पर उतरने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बना
बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन के तहत भेजे गए लैंडर विक्रम ने बुधवार को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। लैंडर के साथ गए रोवर प्रज्ञान भी चांद की सतह पर उतरा है। इसके साथ ही भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद दुनिया का चौथा देश बन गया है, जो सफलतापूर्वक चांद की सतह पर उतरा। लैंडर विक्रम की चांद पर लैंडिंग की पूरे देश के स्कूलों और साइंस सेंटर्स में स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। साथ ही इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर भी लैंडिंग लाइव दिखाई गई।

Share:

Next Post

सोना सिक्के चोरी कांड में नया एंगल, पीडि़ता ने गांव के सरपंच समेत 3 लोगों पर आपराधिक षड्यंत्र रचने का लगाया आरोप

Fri Aug 25 , 2023
नई दिल्‍ली (New Dehli) । अलीराजपुर जिले की सोंडवा पुलिस (Sondwa Police) ने सोना सिक्का चोरी कांड (coin theft case) से जुड़ी एक अन्य एफआईआर (FIR) दर्ज की. इस FIR में पीड़ित महिला (Woman) ने गांव के सरपंच पति समेत 3 अन्य लोगों पर आपराधिक षड्यंत्र (criminal conspiracy) रचने का आरोप लगाया है. उधर, एफआईआर […]