img-fluid

महंगाई की मार, टूथपेस्ट से लेकर पेंट तक महंगे होंगे रोजमर्रा के सामान!

August 01, 2026

डेस्क: त्योहारी सीजन से पहले आम लोगों की जेब पर महंगाई का एक और असर देखने को मिल सकता है. देश की कई बड़ी कंज्यूमर कंपनियां रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले सामान की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं. कच्चे माल और ऊर्जा लागत में तेजी के चलते टूथपेस्ट, डिटर्जेंट, पेंट, टायर और अन्य सामान महंगे हो सकते हैं. इससे आने वाले महीनों में घरेलू खर्च और बढ़ने की आशंका है.

रिपोर्ट के अनुसार, देश की सबसे बड़ी कंज्यूमर कंपनियां एक बार फिर कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक हिंदुस्तान यूनिलीवर, डोडला डेयरी और एशियन पेंट्स समेत कम से कम सात कंपनियों ने अपने तिमाही नतीजों के बाद निवेशकों से बातचीत और मीडिया ब्रीफिंग में कीमतें बढ़ाने के संकेत दिए हैं. हिंदुस्तान यूनिलीवर के मुख्य वित्त अधिकारी निरंजन गुप्ता ने कहा कि कच्चे तेल से जुड़े उत्पादों की लागत में लगातार तेजी बनी हुई है. इसी वजह से डिटर्जेंट और डिशवॉशिंग बार जैसे होम केयर उत्पादों में चरणबद्ध तरीके से कीमतें बढ़ाई जाएंगी.

रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव के कारण ऊर्जा और कच्चे माल की कीमतों में तेजी आई है. इसका असर कंपनियों की उत्पादन और लॉजिस्टिक लागत पर भी पड़ा है. इसी दबाव के चलते हैवेल्स इंडिया अपने उत्पादों की कीमतें 8 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है. वहीं टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के नमक की कीमत भी करीब 7 प्रतिशत बढ़ चुकी है. वित्त मंत्रालय ने भी कहा है कि अब महंगाई का दबाव सिर्फ खाद्य वस्तुओं तक सीमित नहीं है, बल्कि ईंधन और मौसम की वजह से दूसरे उपभोक्ता उत्पाद भी प्रभावित हो रहे हैं.


  • अगस्त से नवंबर तक का समय भारत में त्योहारी सीजन माना जाता है और इसी दौरान कई कंपनियों की सालाना बिक्री का करीब एक तिहाई हिस्सा आता है. ऐसे में कंपनियों को उम्मीद है कि मजबूत मांग के कारण वे बढ़ी हुई लागत का बोझ ग्राहकों तक पहुंचा सकेंगी. भारतीय रिजर्व बैंक का महंगाई लक्ष्य 4 प्रतिशत है, लेकिन जून में खुदरा महंगाई करीब डेढ़ साल बाद इस स्तर से ऊपर पहुंच गई. आरबीआई का अनुमान है कि मार्च 2027 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में औसत महंगाई 5.1 प्रतिशत रह सकती है. केंद्रीय बैंक ने फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है और 3 से 5 अगस्त के बीच होने वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठक के फैसले पर सभी की नजर रहेगी.

    रिपोर्ट के अनुसार, अब तक ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में उपभोक्ताओं की मांग स्थिर बनी हुई है. रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सर्वे के मुताबिक जून में खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 6 प्रतिशत बढ़ी, जो मई के मुकाबले बेहतर रही. हालांकि कंपनियां अब यह भी देख रही हैं कि कीमतें बढ़ने के बाद ग्राहकों की खरीदारी पर कितना असर पड़ता है. साथ ही मानसून और पश्चिम एशिया की भू राजनीतिक स्थिति आने वाले समय में महंगाई की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है.

    Share:

  • PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाली रुचिका की खुली पोल

    Sat Aug 1 , 2026
    डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में विवादों में आई रुचिका सिंह को लेकर एक नया खुलासा सामने आया है. जानकारी के अनुसार रुचिका सिंह ने नोएडा सेक्टर 135 स्थित एक नेल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर में 3 महीने का कोर्स ज्वाइन किया था. हालांकि, संस्थान द्वारा बार-बार आधार कार्ड और अन्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved