टेक्‍नोलॉजी

Social media पर एक रात में वायरल हुआ Hive

TikTok के बंद होने और WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी बदलने के बाद से यूजर्स इनके विकल्प तलाश रहे हैं। कई लोगों ने कई तरह की ऐप्स इस्तेमाल कर के देखी हैं। शायद इनमें से कई उन्हें बहुत अच्छी भी लगी होंगी। लेकिन फिर भी अगर आप एक और विकल्प इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं तो यहां आपके लिए एक ऐप की जानकारी लाए हैं।

पिछले 24 घंटों में माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Twitter पर एक ऐप काफी लोकप्रिय हो रही है। इस ऐप का नाम Hive है। लोग इस ऐप को लेकर काफी मीम्स शेयर कर रहे हैं। अगर आपने इसके बारे में नहीं सुना है तो हम आपको बता दें कि यह नई ऐप नहीं है। यह वर्ष 2019 में पेश की गई थी। लेकिन उस समय यह ज्यादा लोकप्रिय नहीं हो पाई। लेकिन लोगों ने फिर भी इसे ढूंढ ही निकाला और इस्तेमाल करने लगे।
Hive के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के मुताबिक, 3 फरवरी की रात में 13000 यूजर्स ने प्लेटफॉर्म को ज्वाइन किया है जिससे सर्वर क्रैश हो गया। इसे फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। लेकिन फिलहाल यह एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। अब यह देख तो सबसे पहला सवाल मन में यही आता है कि आखिर Hive को डाउनलोड करने के लिए इतने इच्छुक क्यों हैं? आखिर इसमें ऐसा क्या खास है। वैसे Hive को Instagram का विकल्प कहा जा रहा है। तो आइए जानते हैं इस ऐप के बारे में।



बता दें कि Hive को अक्टूबर 2019 में बनाया गया था। डिजाइन के मामले में यह काफी हद तक Instagram जैसा है। यहां यूजर्स को फीचर्ड कंटेंट और ट्रेंडिंग हैशटैग मिलेंगे। Hive सोशल भी आपको Gif फीचर के साथ Gifs को पोस्ट करने या अपलोड करने के लिए रीपोस्ट, शेयर और रिप्लाई करने की सुविधा देता है। कंपनी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के अनुसार, ऐप के साथ नए 13000 यूजर्स जुड़े हैं।

फिलहाल यह ऐप एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है। कंपनी के मुताबिक, इस ऐप को एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर इस वर्ष रिलीज करने पर काम चल रहा है। कंपनी लगातार ही ऐप को बेहतर बनाने पर काम कर रही है। कंपनी चाहती है कि एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर इस ऐप का UI और फीचर्स एक जैसे हों।
एक रात में ही Hive सोशल ट्विटर पर हॉट टॉपिक बन गया है। इस ऐप को लेकर कई यूजर्स ने Twitter पर अपने विचार शेयर किए हैं। एक व्यक्ति ने लिखा है कि जाहिर तौर पर यह एक नई सोशल मीडिया ऐप है जिसे Hive कहा जाता है। सब कह रहे हैं कि यह एक नया माइस्पेस है? एक अन्य यूजर ने लिखा है कि उसने महिला सीईओ को सपोर्ट करने के लिए Hive को डाउनलोड किया है। तीसरे यूजर ने लिखा कि Hive पर मुझे फॉलो करने के लिए हर किसी की आवश्यकता होगी क्योंकि यह पहला सोशल मीडिया ऐप है!

Share:

Next Post

शराब बंदी अभियान के एलान के बाद उमा भारती ने शिवराज को लिखा पत्र, कही बड़ी बात

Fri Feb 5 , 2021
भोपाल । एक तरफ जहां शिवराज सरकार नई शराब नीति लाने की तैयारियों में हैं। तो वहीं दूसरी ओर उन्हीं की पार्टी की फायरब्रांड नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती इसके खिलाफ खड़ी नजर आ रही हैं। उमा भारती ने प्रदेश में अगले महीने 8 मार्च से शराबबंदी अभियान चलाने का एलान किया है। वहीं […]