खेल भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

हॉकी प्रतियोगिताः तमिलनाडु, हरियाणा और ओडिशा ने जीते अपने मुकाबले

भोपाल। हॉकी इंडिया (Hockey India) तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप-2022 (12th Hockey India National Senior Men’s Hockey Championship-2022) में दूसरे दिन गुरुवार को तीन मैच खेले गए। इन मुकाबलों में तमिलनाडु, हरियाणा और ओडिशा की टीमों ने जीत हासिल की।

प्रतियोगिता 06 से 17 अप्रैल, 2022 तक भोपाल के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम पर खेली जा रही हैं। गुरुवार को पहला मैच हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु और हॉकी मध्य प्रदेश के बीच खेला गया। इस मुकाबले में यूनिट ऑफ तमिलनाडु ने हॉकी मध्य प्रदेश को 4-0 से पराजित किया। दूसरा मुकाबला हॉकी हरियाणा और आसाम हॉकी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में हॉकी हरियाणा के खिलाड़ी मैच में पूरे समय छाएं रहे। हॉकी हरियाणा ने यह मुकाबला 21-1 से जीता। इस मैच में आसाम हॉकी के खिलाड़ी मो. सलमान खान ने 34वें मिनट में पेनॉल्टी कार्नर से अपनी टीम के लिए एक मात्र गोल किया। तीसरा मुकाबला हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा और गोवा हॉकी के मध्य खेला गया। इस मुकाबले को हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने एकतरफा 10-0 से जीता।


पहला मुकाबला-हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु विरूद्ध हॉकी मध्य प्रदेश
गुरुवार को खेले गए पहले मुकाबले के पहले क्वार्टर के तीसरे मिनट में तमिलनाडु के खिलाड़ी दिनेश कुमार ने पेनॉल्टी कार्नर ने पहला गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलायी। मैच के दूसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। तीसरे क्वार्टर के 33वें मिनट में तमिलनाडु के खिलाड़ी सुंदरपंडी ने फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 2-0 कर दिया। मैच के 40वें मिनट में तमिलनाडु के खिलाड़ी सरवाना कुमार ने फील्ड गोल कर टीम का स्कोर 3-0 कर दिया। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर के 59वें मिनट में तमिलनाडु टीम को मिले पेनॉल्टी स्ट्रोक को सुंदरपंडी ने गोल में बदलकर अपनी टीम को 4-0 से जीत दिलायी। हॉकी मध्य प्रदेश की टीम मैच में कोई गोल नहीं कर सकी।

दूसरा मुकाबला-हॉकी हरियाणा विरूद्ध आसाम हॉकी
दूसरे मुकाबले के पहले क्वार्टर के 5वें और 12वें मिनट में हरियाणा के खिलाड़ी दीपक और पंकज ने टीम को मिले पेनॉल्टी कार्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलायी। मैच के दूसरे क्वार्टर के 17वें, 19वें और 22वें मिनट में हरियाणा के खिलाड़ी रोहित ने एक-एक कर लगातार तीन गोल कर अपनी टीम का स्कोर 5-0 कर दिया। इसी क्वार्टर के 27वें और 28वें मिनट में हरियाणा के खिलाड़ी प्रींस ने लगातार दो फील्ड गोल कर अपनी टीम को 7-0 की बढ़त दिलायी। मैच के तीसरे क्वार्टर के 32वें और 34वें मिनट में हरियाणा के खिलाड़ी रोहित और दीपक ने एक-एक फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 9-0 पर पहुंचा दिया।

मैच के 34वें मिनट में ही आसाम हॉकी को पैनॉल्टी कार्नर मिला जिसे उनके खिलाड़ी मो. सलमान खान ने गोल में बदलकर मैच में अपनी टीम का खाता खोला। मैच का स्कोर 9-1 रहा। मैच के 36वें मिनट में हरियाणा के खिलाड़ी मोहित ने फील्ड गोल कर स्कोर 10-1 पर पहुंचा दिया। मैच के 38वें 39वें और 44वें मिनट में हरियाणा के खिलाड़ी रोहित ने दो और पंकज ने एक फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 13-1 पर पहूंचा दिया। मैच के चौथे क्वार्टर में हरियाणा के खिलाड़ी छाएं रहे, उन्होंने इस क्वार्टर में कुल 8 गोल किए। हरियाणा के खिलाड़ियों ने 46वें, 47वें 50वें, 52वें मिनट में एक-एक फील्ड गोल तथा 55वें मिनट में मिले पैनॉल्टी स्ट्रोक तथा पैनॉल्टी कार्नर से एक-एक गोल कर अपनी टीम का स्कोर 19-1 कर दिया। हरियाणा के खिलाड़ियों ने मैच के 57वें मिनट में फील्ड गोल तथा 59वें मिनट में पैनॉल्टी कार्नर से एक गोल कर अपनी टीम को 21-1 के बड़े अंतर से विजय दिलायी।

तीसरा मुकाबला-हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा विरूद्ध गोवा हॉकी
तीसरे मुकाबले के पहले क्वार्टर में एक मात्र गोल मैच के 9वें मिनट में ओडिशा के खिलाड़ी प्राजुक्त नाग ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी। मैच के दूसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के तीसरे क्वार्टर के 31वें मिनट में ओडिशा के खिलाड़ी राजिन कांडूलना ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलायी। मैच के 38वें मिनट में ओडिशा के कप्तान सुदीप चिरमाको ने फील्ड गोल कर टीम का स्कोर 3-0 कर दिया। मैच के 45वें मिनट में अमनदीप लाकरा ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर टीम को 4-0 से बढ़त दिलायी।

मैच के चौथे क्वार्टर के 47वें मिनट में अनुग्रह कुजुर ने फील्ड गोल कर टीम को 5-0 से बढ़त दिलायी। मैच के 49वें मिनट में ओडिशा के खिलाड़ी अमनदीप लाकरा ने पेनॉल्टी कार्नर से टीम के लिए दूसरा गोल कर स्कोर को 6-0 कर दिया। 52वें और 55वें मिनट में ओडिशा के कप्तान सुदीप चिरमाको ने दो फील्ड तथा 57वें मिनट में पेनॉल्टी स्ट्रोक से एक गोल कर अपनी टीम का स्कोर 9-0 कर दिया। मैच के 59 वें मिनट में ओडिशा के खिलाड़ी मटीयास डंग ने फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 10-0 कर दिया।

प्रतियोगिता में शुक्रवार, 8 अप्रैल को पहला मुकाबला प्रातः 7000 बजे हॉकी पंजाब विरूद्ध दिल्ली हॉकी, दूसरा मुकाबला प्रातः 8.45 बजे हॉकी चंडीगढ़ विरूद्ध हॉकी झारखण्ड, तीसरा मुकाबला प्रातः 10.30 बजे हॉकी जम्मू एंड कश्मीर विरूद्ध दादर एवं नागर हवेली एंड दमन एवं दीव हॉकी, चौथा मुकाबला अपरांह 12.15 बजे हॉकी बंगाल विरूद्ध एलई पुडुचेरी हॉकी और पांचवा मुकाबला सायं 4.00 बजे हॉकी गुजरात विरूद्ध हॉकी अरूणाचल खेला जाएगा। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

IPL: लखनऊ ने लगाई जीत की हैट्रिक, दिल्ली को 6 विकेट से हराया

Fri Apr 8 , 2022
मुम्बई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 (Indian Premier League (IPL) 2022) के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants-LSG) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals-DC) को छह विकेट से हरा दिया है। DC ने पहले खेलते हुए पृथ्वी शॉ के अर्धशतक की मदद से तीन विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में LSG ने […]