जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

इन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगी होली, मां लक्ष्‍मी की जमकर बरसेगी मेहरबानी

नई दिल्ली (New Delhi) । वैदिक ज्योतिष शास्त्र (Vedic astrology) के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। फरवरी महीने में भी कई ग्रहों का राशि परिवर्तन (amount change) होगा। 07 फरवरी को ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर मकर राशि (Capricorn) में हो चुका है। 13 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 15 फरवरी को सुख-संपत्ति (luxury) के प्रदाता शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के गोचर से कुछ राशि वालों के लिए होली का समय लाभकारी रहने वाला है। होली पर चार राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। जानें क्या इस लिस्ट में आपकी राशि भी शामिल है-

सिंह राशि-
फाल्गुन महीने (Falgun month) में सिंह राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान आज्ञा का पालन करेगी। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। आय के नवीन साधन बनेंगे।


मेष राशि-
मेष राशि (Aries) वालों के लिए बुध, शुक्र व सूर्य राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नई नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा। वाणी पर काबू रखें। गुस्से से बचें। वाद-विवाद से दूर रहें। इसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। इस महीने आप जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता हासिल करेंगे।

धनु राशि-
तीन ग्रहों के गोचर से धनु राशि वालों को कार्यस्थल पर प्रशंसा हासिल हो सकती है। उच्चाधिकारी आपके कार्य से प्रभावित होंगे। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। हालांकि काम के बोझ के कारण आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि-
मिथुन राशि वालों को धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। कार्यस्थल पर आपको उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगी। उत्साह से भरपूर रहेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। काम का बोझ बढ़ सकता है।

नोट– उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ सामान्‍य सूचना के उद्देश्‍य से पेश की गई है हम इन पर किसी भी प्रकर का दावा नहीं करते हैं. इन्‍हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

Share:

Next Post

Astrology: साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 अप्रैल को, इन लोगों की चमकेगी किस्‍मत

Fri Feb 10 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi)। साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 10 अप्रैल को लगेगा। उस दौरान सूर्य मेष राशि में मौजूद रहेंगे। इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों (zodiac signs) पर देखने को मिलेगा। पंचाग के अनुसार ज्‍योतिषों (astrology) के अनुसार सूर्य ग्रहण 10 अप्रैल को सुबह 7:05 से दोपहर 12:29 तक रहेगा। […]