देश मध्‍यप्रदेश राजनीति

पवित्र नगरी ओरछा को अयोध्या से जोड़ा जाएगा : गडकरी

ओरछा (Bhopal)। केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि बुन्देलखण्ड की धरती विशेषकर ओरछा (Orchha) में रामलला सरकार (Ramlala Sarkar) की भूमि पर आम लोगों के आवागमन से जुड़े बुनियादी कार्य को करने का सौभाग्य मिला है। जैसे अयोध्या को जनकपुर से जोड़ा जा रहा है, वैसे ही पवित्र नगरी ओरछा को भी अयोध्या से जोड़ा जाएगा, इसकी कार्य-योजना बना रहे हैं।

केन्द्रीय मंत्री गडकरी सोमवार को निवाड़ी जिले के ओरछा में 6800 करोड़ रुपये की लागत से 18 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की।

ओरछा एवं आसपास होगा श्रीराम पद-पथ का निर्माण

केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि जैसे अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा पद-पथ का निर्माण किया जा रहा है। उसी तर्ज पर ओरछा एवं आसपास के क्षेत्रों को जोड़ते हुये श्रीराम पद-पथ का निर्माण किया जाए। इसमें श्रीराम के जीवन वृतान्त से जुड़ी बातों की कार्य-योजना का समावेश हो। जैसे अयोध्या का वर्णन पुराणों में मिलता है, उसी तर्ज पर श्रीराम से जुड़े संदर्भ एवं वॉल पेंटिंग आदि से जुड़ी बातों को जोड़कर कार्य-योजना तैयार करें।




पीताम्बरा पीठ-झांसी-ओरछा सर्किट का रोडमैप बनायें

उन्होंने कहा कि पीताम्बरा पीठ दतिया-झांसी-ओरछा सर्किट के निर्माण का रोडमेप तैयार करें। ओरछा के बस स्टैण्ड को आधुनिक बनाने के साथ सौन्दर्यीकरण टूरिज्म की दृष्टि से विकसित करने के लिये प्रस्ताव दें। गडकरी ने कहा कि मध्यप्रदेश और बुन्देलखण्ड की सड़क अधो-संरचना को वर्ष 2024 तक अमेरिका के समतुल्य पहुँचा देंगे। उन्होंने राज्य सरकार के लगभग एक हजार करोड़ रुपये लागत के सड़क एवं पुलियाओं के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृत प्रदान की। उन्होंने कहा कि फोरलेन मार्ग के निर्माण होने पर भोपाल से कानपुर तक का सफर केवल 7-8 घण्टे में पूरा किया जा सकेगा।

इन सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ

बेतवा नदी पर ओरछा से टीकमगढ़ मार्ग पर 25 करोड़ रुपये की लागत वाले उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण हुआ। मोहारी से सतई घाट (खण्ड-2) के 4 लेन चौड़ीकरण का निर्माण कार्य NH-934, लम्बाई 40 कि.मी. लागत 711 करोड़, सतई घाट से चौका खण्ड के 4 लेन चौड़ीकरण का निर्माण कार्य NH-934 लम्बाई 56 कि.मी. लागत 1071 करोड़, दमोह से शाहगढ़ तक पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन सड़क का निर्माण कार्य MH-539 लम्बाई 74 कि.मी. लागत 708 करोड़, टीकमगढ़ से ओरछा तक पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन सड़क का निर्माण कार्य NH-539 लम्बाई 79 कि.मी. लागत 741 करोड़, कैथी पढ़रिया कला बायपास, पटना-तमौली बायपास, जस्सो बायपास व नागौद बायपास पर पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन बायपास मार्ग का निर्माण NH-943 लंबाई 15 किमी लागत 158 करोड़, पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन हरपालपुर बायपास का निर्माण कार्य NH 339 लम्बाई 10 कि.मी. लागत 114 करोड़, राष्ट्रीय राजमार्ग 39 से सकरिया ककरहटी-गुनोर-डिघौरा से NH 943 तक मार्ग उन्नयन कार्य लम्बाई 29 कि.मी. लागत 67 करोड़, गढ़ाकोटा में सागर-दमोह रोड पर फ्लायओवर का निर्माण लम्बाई 620 मी. लागत 38 करोड़, मदिवादो रजपुरा रोड का निर्माण कार्य लम्बाई 25 कि.मी. लागत 40 करोड़, सागर लिंक रोड (बरखेड़ी से गढ़पहरा) 4 लेन ग्रीनफील्ड बायपास का निर्माण कार्य NH-146 लम्बाई 28 कि.मी. लागत 525 करोड़, चौका से मप्र-उप्र सीमा खण्ड के 4 लेन चौड़ीकरण का निर्माण कार्य NH-934 लम्बाई 44 कि.मी. लागत 982 करोड़, शाहगढ़ से टीकमगढ़ तक पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन सड़क का निर्माण कार्य NH-539 लम्बाई 80 कि.मी. लागत 761 करोड, NH-44 बनगॉय खास से NH-39 ओरछा तिगैला तक झाँसी एवं ओरछा बायपास 4 लेन कनेक्टिविटी सड़क का निर्माण लम्बाई 18 कि.मी. लागत 520 करोड़, पवई के चंदिया घाट तक पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन पवई बायपास मार्ग का निर्माण कार्य NH-43 Extn लम्बाई 12 कि.मी. लागत 146 करोड़, पन्ना-पहाड़ी खेरा सड़क का उन्नयन कार्य लम्बाई 39 कि.मी. लागत 82 करोड़, छतरपुर सिटी में आकाशवाणी तिराहा से महोबा रोड तक फ्लाईओवर का निर्माण लम्बाई 760 मी लागत 65 करोड़ और सागर सिटी में सिविल लाइन से मकरोनिया रोड तक फ्लायओवर का निर्माण लम्बाई 520 मीटर लागत 45 करोड़ रुपये का शिलान्यास किया गया।

 

Share:

Next Post

मंगलवार का राशिफल

Tue Jan 24 , 2023
युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944 सूर्योदय 06.57, सूर्यास्त 05.44, ऋतु – शीत माघ शुक्ल पक्ष तृतीया, मंगलवार, 24 जनवरी 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :– आज […]