भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

गृहमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस पर साधा निशाना

  • जनता करेगी ममता का सूपड़ा साफ: नरोत्तम मिश्रा

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है। भाजपा के पास 200 सीटों से ज्यादा होगीं। कांग्रेस का बिना नाम लिए कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि एक इटली में है, दूसरा सर्दी में है। साथ ही तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आम जनता ममता बनर्जी के कुशासन को समाप्त करने के लिए खड़ी हो गई है। जब जनता खड़ी होती है तो सूपड़ा ही साफ होता है। टीएमसी बहुत बुरी तरह से विधानसभा चुनाव हारेगी। गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री और कार्यकर्ताओं पर हमला करना टीएमसी की बौखलाहट ही दिखाता है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे केस ममता दीदी के पतन का कारण बनेंगे और आखिरी कील साबित होंगे। उन्होंने पश्चिम बंगाल के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं। टीएमसी के एजेंट के रूप में अगर अधिकारियों ने काम किया तो उनमें से एक की भी खैर नहीं।

नेहरू-गांधी परिवार पर जमकर बरसे मंत्री
प्रणब मुखर्जी की किताब में नेपाल के विलय को लेकर जिक्र पर भी नरोत्तम मिश्रा ने नेहरू-गांधी परिवार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि जब तक यह खानदान है अखंड भारत कहां से हो सकता है। पाकिस्तान, बांग्लादेश बना दिया, 370 देश में लगा दी थी। नेपाल हिन्दू राष्ट्र है। वहां बहुसंख्यक हिन्दू है। उनकी इधर सोच ही नहीं थी। सिर्फ तुष्टिकरण की सोच रही है इस खानदान की। देश को खंड-खंड करने में नेहरू परिवार का हाथ है। प्रणब मुखर्जी को यह बात काफी देर में समझ मे आई है। उन्होंने दावा किया पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री से कहेंगे कि लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाएं। राज्य के लोग उनके पास इस तरह की शिकायत लेकर आ रहे हैं।

Share:

Next Post

धर्म छिपाकर शादी करने वालों के खिलाफ दर्ज होगा मामला

Sun Jan 10 , 2021
मप्र में लागू हुआ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2020 भोपाल। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की मंजूरी के 48 घंटे बाद मप्र में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2020 का अध्यादेश शनिवार से लागू हो गया। गुरुवार को राज्यपाल के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के बाद सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर उसकी प्रति प्रदेश के सभी कलेक्टर को भेज […]