
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister of Madhya Pradesh) और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ (Senior Congress leader Kamal Nath) से आज एसआईटी (SIT) पूछताछ करेगी। हनीट्रैप मामले (honeytrap cases) की पेन ड्राइव (pen drive) अपने पास होने वाले बयान को लेकर एसआईटी (SIT) ने पिछले दिनों उन्हें नोटिस जारी किया था। मध्यप्रदेश में हनीट्रैप की जांच कर रही एसआईटी (SIT) ने श्यामला हिल्स स्थित उनके आवास पर बुधवार को पूछताछ के लिए रहने को कहा था। एसआईटी दोपहर 12 बजे के बाद उनसे पूछताछ करेगी। साथ ही एसआईटी ने कमलनाथ(Kamalnath) से पेन ड्राइव की भी मांग की । हालांकि एसआईटी के नोटिस के बाद कमलनाथ ने कहा कि उनके पास हनीट्रैप की कोई पेन ड्राइव मौजूद नहीं है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved