विदेश

चेक गणराज्य के राष्ट्रपति चुनाव के एक दिन बाद अस्पताल में भर्ती

प्राग। चेक गणराज्य (Republica Checa) के राष्ट्रपति मिलोस जेमान (President Milos Zeman) को संसदीय चुनाव के एक दिन बाद (a day after the parliamentary election) रविवार को अस्पताल में भर्ती (Admit to Hospital)कराया गया है। वह भी ऐसे वक्त में, जब नई सरकार बनाने में उनकी अहम भूमिका है। चेक गणराज्य (Republica Checa) में राष्ट्रपति (President) को देश का नया प्रधानमंत्री चुनने का अधिकार(Right to choose the new Prime Minister) है।
प्राग के सैन्य अस्पताल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जेमान को राष्ट्रपति आवास से यहां लाया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने वाले डॉक्टर के जल्द उनकी सेहत के बारे में जानकारी देने की संभावना है।



दरअसल, मधुमेह से पीड़ित जेमान को कुछ दिन पहले से अस्पताल से छुट्टी मिली थी। उन्हें 14 सितंबर, 2021 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके कार्यालय ने इसे पहले से तय जांच बताया था।
इससे पहले रविवार को जेमान ने लैनी में अपने करीबी सहयोगी प्रधानमंत्री आंद्रे बाबिस से मुलाकात की थी। शनिवार को बाबिस की अगुवाई वाली एएनओ मूवमेंट पार्टी बेहद कम अंतर से संसदीय चुनाव हार गई थी।

Share:

Next Post

रूस के विमान हादसे में 16 की मौत, 7 को बचाया जिंदा

Mon Oct 11 , 2021
मास्को। रूस (Russia) के तातारस्तान इलाके में रविवार को एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 16 लोगों की मौत (16 killed in plane crash) हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हैं। एल-410 रूसी विमान (L-410 Russian aircraft) में पैराशूट सवार थे। यह विमान टाटरस्तान गणराज्य के पास गिरा(plane fell near Republic of Tatarstan)। विमान में […]