इंदौर न्यूज़ (Indore News)

20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रहीं गर्म हवाएं, 2 दिन और रिकॉर्ड गर्मी

–  इंदौर में दूसरी बार 43 डिग्री, रात में 29 डिग्री तक पहुंच रहा तापमान

– सुबह से ही लोग पसीना-पसीना, दोपहर में सडक़ें सुनसान

इंदौर। मालवा-निमाड़ (Malwa-Nimar0 में सूरज की रिकॉर्ड गर्मी से सुबह से लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं, तो दोपहर में लू, गर्म हवाएं पूरी रफ्तार के साथ चल रही हैं, वहीं रात के समय 29 डिग्री तक पारा लोगों का सुकून छीन रहा है।


बंगाल की खाड़ी में बने आसमी तूफान से मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड गर्मी दर्ज की जा रही है। पश्चिम मध्य प्रदेश में गर्म हवाओं का दौर अभी अगले 2 से 3 दिन जारी रहेगा। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट कर रखा है। मालवा-निमाड़ में सबसे ज्यादा गर्मी रतलाम, उज्जैन, नीमच, शाजापुर, खंडवा, बड़वानी में महसूस की जा रही है। इंदौर की बात करें तो यहां पर रिकॉर्ड स्तर पर पारा चल रहा है। सूरज की चिलचिलाती गर्मी से दोपहर के समय सडक़ पर यातायात कम हो रहा है। बाहर निकलने से लोग लू का सामना कर रहे हैं, जिसके कारण उनके स्वास्थ्य पर इसका विपरीत असर गिर रहा है। 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं ने सभी को परेशान कर रखा है। दिन के समय पारा 43 डिग्री पूर्वी क्षेत्र तो पश्चिम में 42.8 डिग्री तक पहुंच रहा है। दिन में तो लोग जैसे-तैसे समय काट रहे हैं, लेकिन रात के समय भी गर्मी रिकॉर्ड स्तर पर चल रही है। पूर्वी क्षेत्र में 29 डिग्री तो पश्चिम क्षेत्र में 28 डिग्री रात का तापमान लोगों को बेचैन कर रहा है, जो कि सामान्य से 3 डिग्री के करीब ज्यादा बताया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले 2 से 3 दिन तक अभी गर्मी का असर रहेगा। आसमान में बादल भी रहेंगे। अगर छंटते हैं तो गर्मी से हल्की राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Share:

Next Post

जब विजयवर्गीय नाराज हुए...बोले, मैं छोटी राजनीति नहीं करता

Tue May 10 , 2022
महू में हुए एक कार्यक्रम में मीडिया के सवालों से बिफरे, जिराती को लेकर किया था सवाल इंदौर। सवालों के जवाब गंभीरता से देने वाले भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (BJP General Secretary Kailash Vijayvargiya) महू में हुए एक कार्यक्रम में मीडिया के सवालों से बिफर गए। जिराती को लेकर किए गए सवाल को लेकर उन्होंने […]