
श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर (Sri Ganganagar) में ट्रेन (Train) को ब्लास्ट (Blast) कर उड़ाने की बड़ी साजिश नाकाम हुई है. अनूपगढ़ से बठिंडा जाने वाली ट्रेन को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी. जानकारी के मुताबिक, अनूपगढ़ सूरतगढ़ (Anupgarh-Suratgarh) रेलवे लाइन (railway line) पर गांव 50 जीबी के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को ब्लास्ट हुआ.
धमाके से रेलवे पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो से तीन स्लीपर पिलर श्रतिग्रस्त हो गए. ब्लास्ट इतना तेज था कि सीमेंट के पिलर के अंदर लगा सरिया भी बाहर निकल आया और रेलवे लाइन के क्लिपर भी पटरी से अलग हो गए.
जानकारी के मुताबिक, अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली ट्रेन के गुजरने के बाद यह हादसा हुआ. ट्रेन के गुजरने के कुछ देर बाद ही यह धमाका हुआ. अनूपगढ़ से चलकर बठिंडा जाने वाली ट्रेन टारगेट पर थी. श्री गंगानगर एसपी हरि शंकर फौरन मौके पर पहुंचे. एटीएस और एफएसएल समेत जांच एजेंसियों की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही हैं.
एफएसएल टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और मामले में जरूरी सबूत जुटा रही है. श्री गंगानगर एसपी हरि शंकर ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है. बम निरोधक दस्ता भी मौके पहुंच रहा है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved