img-fluid

चलती बस पर पहाड़ी से गिरा विशाल पत्थर, एक की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

July 05, 2026

चम्बा। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला। यहां, भरमौर से चम्बा आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस (HP-30A-0352) पर गैहरा के पास सुबह करीब 7 बजे पहाड़ी से अचानक एक विशाल पत्थर आ गिरा। पत्थर बस की छत तोड़ते हुए सीधे अंदर जा घुसा, जिससे बस में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय बस में करीब 40 के करीब यात्री सवार थे।


  • जानकारी के अनुसार, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार यात्री गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकांश लोग शिव पूजन समारोह से वापस लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

    घायलों को बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, चम्बा भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार भूस्खलन और चट्टानें गिरने की घटनाओं के बीच इस हादसे ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Share:

  • अगर दिल है मजबूत तो जरूर देखें OTT की ये 7 जबरदस्त हॉरर सीरीज सस्पेंस और डर का मिलेगा डबल डोज

    Sun Jul 5 , 2026
    नई दिल्ली। अगर आप हॉरर और सस्पेंस(horror and suspense) से भरपूर वेब सीरीज(web series) देखने के शौकीन हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म(OTT platforms) पर कई ऐसी शानदार हिंदी सीरीज मौजूद हैं जो आपको शुरुआत से लेकर आखिरी एपिसोड तक बांधे रखेंगी। इन कहानियों में रहस्य अलौकिक शक्तियां मनोवैज्ञानिक डर psychological fea)और थ्रिल का ऐसा मिश्रण देखने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved