भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

हैवानियत: पति ने अलग रह रही पत्नी को सरेराह जलाने का प्रयास किया

  • महिला का चेहरा झुलसा, आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल। कोतलवाली इलाके में एक पति ने हैवानियत करते हुए पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास किया। पति-पत्नी के बीच शादी के बाद से ही अनबन चली आ रही थी। बीते आठ-दस माह से महिला अलग रही थी। तीन महीने पहले ही वह राजस्थान स्थित मायके से भोपाल में रहने आई है। आरोपी उसकी हत्या करने के इरादे से बिन बताए आया। कल दोपहर को पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास किया और फरार हो गया। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। एसआई नीलेश पटेल के अनुसार मुस्कान खान पति रईस खान 22 वर्ष राजस्थान की रहने वाली है। वहीं उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। रईस प्रायवेट काम करता है। जबकि मुस्कान गृहणी थी। मुस्कान ने पुलिस को बताया कि आरोपी अपनी बहन के पर अधिक ध्यान देता था। उसी के बच्चों का पालन पोषण करता था।

उसने कभी स्वयं की औलाद पैदा नहीं की। इस संबंध में बात करने पर साफ इनकार कर देता था। इन्हीं बातों को देकर दोनों के बीच विवाद होता था। आरोपी विवाद के बाद आए दिन उसके साथ में मारपीट करता था। जिससे तंग आकर महिला ने आठ-दस महीने पहले उसे छोड़ दिया और अपने मायके में रहने लगी। आरोपी वहां भी पहुंचकर गदर करता था। जिसके बाद में करीब तीन महीने पहले मुस्कान साजिदा नगर कोहेफिजा थाना क्षेत्र में रहने वाली बहन के घर आकर रहने लगी। यहां भी आरोपी कॉल पर उसे तंग करता था। उसकी बहन को भी धमकाता था। वहीं महिला ने यहां कोतवाली इलाके में स्थित कबीट वाली मस्जिद के पास में रहने वाले एक वृद्ध दंपति के घर काम शुरु कर दिया। उनके घरेलू काम के साथ वह वृद्धों की सेवा भी किया करती थी। इधर आरोपी और मुस्कान के बीच में कॉल पर तलाक को लेकर बात चलने लगी थी।



घटना की वीडियो हुई वायरल
पूरे घटना क्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें आरोपी पत्नी पर तेल डालता और माचिस दिखाता दिखाई दे रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में थाने की तीन टीमें जुटी हैं। जल्द उसे दबोच लिया जाएगा।

पीछा कर रहा था रईस
तभी पीछा कर रहे रईस को मुस्कान ने देख लिया। उसने तत्काल कॉल कर बहन को मामले की जानकारी दी। इसी बीच रईस ने मुस्कान को रोका। उस पर कुप्पी से पेट्रोल डाला। कुप्पी का मुह छोटा होने के कारण पेट्रोल ज्यादा नहीं डल सका। तभी आरोपी ने मुस्कान के चहरे की ओर माजिस दिखा दी और फरार हो गया। इससे महिला का चहरे का कुछ हिस्सा झुलस गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आरोपी ने मोबाइल फोन बंद कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

तय समय से पहले आया भोपाल
मुस्कान की बहन और बहनोई ने भी सईस से तलाक लेने के लिए बात की थी। वह तैयार हो गया था। दोनों के बीच भोपाल में बैठकर बात-चीत करना तय हुआ था। इसी बीच आरोपी बिन बताए भोपाल आ गया। उसने पत्नी को कॉल कर कहा कि तलाक के कागजात ऑनलाइन सेंड कर दिए हैं। एमपी ऑनलाइन से हार्ड कॉपी निकाल कर साइन कर रख लो। मुस्कान इस समय कोतलवाली इलाके में ही वृद्ध दंपति के घर से निकली थी।

Share:

Next Post

सीएम राइज स्कूलों के शिक्षकों को भी चुनाव ड्यूटी में भेजा, मतदान केंद्र भी बनाया

Wed Jul 6 , 2022
मुख्यमंत्री की घोषणा का कलेक्टरों पर कोई असर नहीं भोपाल। स्कूल शिक्षा विभा ने सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर कहा था कि चुनाव में सीएम राइज स्कूलों के शिक्षकों की न तो ड्यूटी लगाई जाए और न ही स्कूलों को मतदान केंद्र बनाया जाए। कलेक्टरों ने सरकार की एक नहीं सुनी और सीएम राइज […]