भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

जान हथेली पर लेकर राजमार्ग किनारे झील मे शिकार!

संत नगर। उपनगर के इंदौर-भोपाल राजमार्ग चिरायु अस्पताल के सामने स्थित बड़ी झील के किनारे इन दिनों मछली पकडऩे वाले शिकारियों की भीड़ लगी हुई है। अधिकांश शौकिया मछली का शिकार करने वाले ये शिकारी राजमार्ग पर ही अपने वाहन पार्क कर लेते हैं तथा झील में कांटा डालकर कई लोग अपने वाहनों पर ही बैठ कर आराम फरमाते हैं। शिकार का क्रम रात्रि तक चलता रहता है रात के अंधेरे में राजमार्ग से गुजरने वाले तेज रफ्तार वाले वाहन कभी भी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकते हैं। इस राजमार्ग पर स्ट्रीट लाइट भी नहीं है जिस कारण इस मार्ग पर घुप अंधेरा छाया रहता है। राजधानी में हुई निरंतर वर्षा से बड़ी झील लबालब होकर राजमार्ग तक आ गई है। सीहोर नाका से लेकर चिरायु अस्पताल तक झील किनारे मछली पकडऩे वालों की संख्या रोजाना 2 सौ से लेकर ढाई सौ तक रहती है।

मछली की आड़ में होता है और भी बड़ा शिकार
झील से शौकिया मछलियां पकडऩे वाले शिकारियों की आड़ में व्यवस्था एक शिकारी भी यहां पर जल मुर्गी तथा प्रतिबंधित पक्षियों तीतर, बटेर, जंगली खरगोश जिनके शिकार पर रोक लगी है उसका भी शिकार करते हैं। बड़ी झील किनारे घना जंगल होने से यहां पर बड़ी संख्या में कई प्रकार के जानवरों का बसेरा भी है।

Share:

Next Post

गांवों में पानी की बर्बादी पर पंचायतें ठोकेंगी जुर्माना

Mon Aug 24 , 2020
बिल नहीं चुकाया तो काटा जाएगा बिजली कनेक्शन भोपाल। हर साल पानी की बढ़ती किल्लत और करोड़ों लीटर पानी की बर्बादी रोकने के लिए सरकार सख्त नियम बनाने जा रही है। जिसके तहत अब गांवों में भी लोगों को पानी की बर्बादी करने पर जुर्माना देना पड़ सकता है। इसके लिए सरकार जल्द ही नया […]