विदेश

इयान तूफान से फ्लोरिडा में भारी तबाही 21 मरे, 4700 करोड़ डॉलर का नुकसान

चार्ल्सटन। चक्रवाती तूफान इयान ने फ्लोरिडा में भारी तबाही मचाई। इसके कारण 21 लोगों की मौत हो गई। हजारों लोग घरों में कैद रहे और आधारभूत ढांचे को भारी क्षति पहुंची। इससे 4700 करोड़ डॉलर के नुकसान का अनुमान है। अब यह अटलांटिक महासागर के तटवर्ती दक्षिण कैरोलिना पहुंच गया है। यहां चक्रवात फिर ताकतवर हो गया है। इससे ऐतिहासिक शहर चार्ल्सटन में बाढ़ का खतरा है।

तटवर्ती दक्षिण कैरोलिना में इयान के कारण भीषण बाढ़ आने के बाद लोगों ने अपेक्षाकृत ऊंचाई पर बसे चार्ल्सटन में शरण ली है। पानी जल्द निकलने की उम्मीद से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों ने रेत की बोरियां लगाकर उन पर ठिकाना बनाया है। अमेरिका के राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र के मुताबिक, दक्षिण कैरोलिना जाते समय इयान की हवाओं की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रतिघंटा थी।


20 लाख घरों और कारोबारों को बिना बिजली रहना पड़ा
फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डिसेंटिस ने मृतकों की संख्या की पुष्टि से इनकार करते हुए कहा कि अभी बचाव का काम चल रहा है। कर्मचारी मलबा हटाने में जुटे हैं। ज्यादा प्रभावित तीन हजार घरों में कर्मचारी घर-घर जाकर जांच कर रहे हैं। फोर्ट माइर्स बीच समेत तटवर्ती इलाकों को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। तूफान के कारण फ्लोरिडा के 20 लाख घरों और कारोबारों को बिना बिजली रहना पड़ा।

Share:

Next Post

भारत में इस दिन लॉन्‍च होंगे Google Pixel 7 और Pixel 7 Pro स्‍मार्टफोन, मिलेंगे ये धमाकेदार फीचर्स

Sat Oct 1 , 2022
नई दिल्‍ली। लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार Google Pixel 7 और Pixel 7 Pro स्‍मार्टफोन 6 अक्टूबर को भारत में लॉन्च हो रहे हैं. कंपनी ने आगामी पिक्सेल फोन के बारे में बहुत सारे खुलासे कर दिए हैं. आपको बता दें कि Pixel 7 सीरीज में कंपनी फेस अनलॉक फीचर (unlock feature) को […]