भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

पति का चल रहा है कोर्ट केस पत्नी को सेटलमेंट कराने का झांसा दिया, होटल में रेप

  • कोल्डिं्रक में नशा देकर वारदात को अंजाम दिया, गिरफ्तार

भोपाल। एमपी नगर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया है। एक महिला के पति का उसकी पहली पत्नी से कोर्ट में केस चल रहा है। इस मामले में एक युवक ने केस का सेटलमेंट कराने के बहाने पीडि़ता को होटल आर्य पैलेस में बुलाया था। यहां कोल्डिं्रक में नशा मिलाकर फरियादिया को पिला दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ में ज्यादती की। घटना मंगलवार की है, जबकि पीडि़ता ने कल बुधवार को थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
एमपी नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय महिला ने अपने शिकायती आवेदन में बताया कि उसके पति का पहली पत्नी से तलाक का मामला चल रहा है। मामला लगभग सैटलमेंट की स्टेज पर है और अब हर्जाने को लेकर बातचीत रही है। पहली पत्नी की ताऊ का लड़का इस मामले में पूर्व से ही दोनों के बीच सेटलेमेंट करा रहा था। वह दोनो पक्षों से बातचीत करता था। लंबे समय से चल रही कार्रवाई के चलते महिला की भी पुनीत से बातचीत होने लगी थी। हर्जाने व अन्य बिंदुओं पर बात करने के लिए पुनीत मालवीय ने एक सितंबर की रात साढ़ें नौ बजे महिला को एमपी नगर के होलट आर्य पैलेस में बुलाया था। पुनीत ने यहां पर पहले से ही एक रूम बुक कर रखा था। पुनीत ने बातचीत के दौरान ही महिला को नशीला पदार्थ वाला कोल्ड ड्रिंक्स पिला दिया। इसके बाद पुनीत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला को जब होश आया तो उसने पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी। अगले दिन 2 सितंबर को महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने पुनीत मालवीय के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ अजा-जजा की धाराएं भी लगाई गई हैं। आरोपी युवक बेरोजगार है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।

Share:

Next Post

आत्मनिर्भरता बढ़ाएंगे घरेलू खिलौने

Thu Sep 3 , 2020
– प्रमोद भार्गव खिलौना शब्द स्मरण में आते ही, अनेक आकार-प्रकार के खिलौने स्मृति में स्वरूप ग्रहण करने लगते हैं। खिलौनों को बच्चों के खेलने की वस्तु भले माना जाता हो लेकिन ये सभी आयुवर्ग के लोगों को आकर्षित करते हैं। खिलौने जहां बाल मन में जिज्ञासा, रहस्य और रोमांच जगाते हैं, वहीं चित्त को […]