img-fluid

बांग्लादेश क्रिकेट टीम पर ICC ने ठोका जुर्माना, इस गुनाह की मिली सजा

April 22, 2026

नई दिल्ली: बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh Cricket Team) इस वक्त न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, जिसके दूसरे मैच में उसे शानदार जीत मिली. इस जीत के बाद बांग्लादेश को आईसीसी ने एक झटका दिया है. बांग्लादेश को दूसरे वनडे में स्लो ओवररेट का दोषी पाया गया जिसके बाद उनपर आईसीसी ने टीम की 10 फीसदी मैच फीस काट ली.

आईसीसी के मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने बांग्लादेश को 2 ओवर धीमे करने का दोषी पाया. आईसीसी मैच रेफरी के सामने बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज की पेशी नहीं हुई. दरअसल बांग्लादेश के कप्तान ने अपनी गलती मान ली. बता दें बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज 1-1 से बराबरी पर है.


  • न्यूजीलैंड ने पहला वनडे मैच 26 रनों से जीता था वहीं दूसरे मैच में बांग्लादेश ने पलटवार करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की. तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच 23 अप्रैल को चटोग्राम में खेला जाएगा. इसके बाद 27 अप्रैल से तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी.

    Share:

  • 1 मई से लागू होगा ऑनलाइन गेमिंग का नया नियम, केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन

    Wed Apr 22 , 2026
    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने ‘ऑनलाइन गेमिंग के प्रचार और विनियमन अधिनियम 2025’ (Online Gaming Promotion and Regulation Act, 2025) के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके अनुसार, रेगुलेटरी संस्था, ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI) 1 मई से लागू हो जाएगी। ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्रालय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved