बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश राजनीति

‘शिवराज में दम है तो खरगोन से लड़ें चुनाव’, कांग्रेस MLA की खुली चुनौती


खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन से कांग्रेस विधायक रवि जोशी में सीएम शिवराज चौहान खरगोन से चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली है। उन्होंने कहा कि शिवराज सोचते हैं कि खरगोन में दंगा करवाकर वह जीत जाएंगे, तो वह खरगोन से शिवराज सिंह चौहान के सामने चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। शिवराज में दम है तो यहां आकर चुनाव लड़ के दिखाएं।

बता दें कि खरगोन में हुई हिंसा के बाद कांग्रेस नेताओं के जांच दल को स्थानीय लोगों ने वापस भगा दिया था, जिससे कांग्रेस की काफी फजीहत हुई थी। खरगोन में गुरुवार को अघोषित बिजली कटौती एवं भीषण जल संकट को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और भाजपा को जमकर कोसा।

इस दौरान खरगोन के कांग्रेस विधायक रवि जोशी ने बिजली कटौती, जल संकट और प्रदेश की कथित तौर पर बदहाल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। जोशी ने खरगोन में हुए दंगों पर पूरी भाजपा सरकार को घेरते हुए मंच से सीएम शिवराज को खरगोन से चुनाव लडने की चुनौती तक दे डाली। रवि जोशी ने कहा कि दंगा कराकर भाजपा चुनाव जीतना चाहती है।

‘शिवराज में दम है तो….’
जोशी ने कहा, ‘शिवराज सिंह में दम है तो खरगोन से चुनाव लड़कर देख लें। हम शिवराज सिंह के खिलाफ भी चुनाव लडने को तैयार हैं। शिवराज सिंह सोचते हैं कि दंगा कराकर रवि जोशी और कांग्रेस को हरा देंगे, तो मुगालते में मत रहना यह कांग्रेस की सेना पूरी ताकत से लड़ने के लिए तैयार है।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं। पूरे देश में महंगाई चरम पर है ,बेरोजगारी बढ़ रही है। मैं पूरी भाजपा को ललकारता हूं। भाजपा खरगोन में दंगा करा कर अपने आप को सेफ समझती है। दम है तो शिवराज सिंह भी खरगोन आकर चुनाव लड़ें, मैं देखता हूं कि भाजपा कैसे चुनाव जीतती है।

Share:

Next Post

OPPO के लेटेस्ट Smartphone पर ताबड़तोड़ डिस्काउंट, यहां चल रही Sale

Fri May 20 , 2022
नई दिल्ली। क्या आपका स्मार्टफोन भी पुराना हो गया है और आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने चाह रहे हैं? अगर हां तो हमारे पास आपके लिए कुछ शानदार ऑफर हैं। OPPO की अधिकारिक वेबसाइट ओप्पो डॉट कॉम पर ओप्पो स्टोर फर्स्ट एनिवर्सरी सेल (Oppo store first anniversary sale) चल रही है। इस सेल में कंपनी […]