लक्षमण सिंह का पांच राज्यों में कांग्रेस की हार पर रिएक्शन
भोपाल। अपने बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने फिर एक बार पार्टी पर सवाल उठाया है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों पर उन्होंने ट्वीट किया। कांग्रेस को मिली हार पर ट्वीट में उन्होंने लिखा कि हार-जीत का कारण संगठन के निर्णय होते हैं। कार्यकर्ताओं की भावनाओं को सुनेंगे, फिर निर्णय लेंगे तो अवश्य जीतेंगे। बता दें कि गुना की चांचौड़ा सीट से विधायक लक्ष्मण सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। पहले भी कई मौकों पर वह चर्चित ट्वीट करते नजर आए हैं। अपने बड़े भाई दिग्विजय सिंह के बयानों पर भी वह कई बार सवाल उठा चुके हैं। राम मंदिर, धारा 370 को लेकर दिग्गी द्वारा दिये गए बयानों की वह खुद मुखालफत कर चुके हैं।
पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया लक्ष्मण सिंह ने सोमवार को फिर एक ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। हाल ही में सम्पन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिली हार पर उन्होंने ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा- कांग्रेस की च्नीतिज् च्योजनाएंज् हमेशा आम आदमी के किये बनीं हैं, बनती रहेंगी। चुनाव की हार-जीत का कारण संगठन के निर्णय होते हैं। कार्यकर्ताओं की भावनाओं को सुनेंगे, फैसले फिर लेंगे तो अवश्य जीतेंगे।
गृहमंत्री ने डीजीपी को छुट्टी देने को कहा भोपाल। मध्यप्रदेश के पुलिसकर्मियों को परिवार के साथ फिल्म देखने के लिए अवकाश मिलेगा। इस संबंध में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डीजीपी को अवकाश स्वीकृत करने को कहा है। प्रदेश सरकार ने पहले ही फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। सोमवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने […]
मंगलवार रात सीहोर की सिवान नदी में कार सहित बह गए थे दोनों भोपाल/सीहोर। मंगलवार रात सीहोर की सिवान नदी में शाजापुर में पदस्थ तहसीलदार नरेन्द्र सिंह ठाकुर के साथ बहे पटवारी महेंद्र रजक का आज सुबह शव मिल गया है। घटना स्थल से लगभग 3 किमी दूर साथी पटवारियों ने अपने सूचना तंत्र के […]
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एंबुलेंस (Ambulances) समेत आपातकालीन वाहनों को रोका तो 10 हजार रुपए और बिना हेलमेट पकड़ाने पर 300 रुपए जुर्माना भरना होगा। परिवहन विभाग ने 6 मार्च को नई दरों की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश में तय स्पीड से तेज वाहन चलाने पर पहली बार में 5 हजार […]
भोपाल। प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में कई सीटों पर भाजपा, कांग्रेस और बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। ग्वालियर-चंबल अंचल में बसपा का बड़ा वोट बैंक है। खासकर मुरैना जिले में तो बसपा हर चुनाव में दमदार नजर आई है। उपचुनाव में बसपा ने जिले की सभी सीटों […]