जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

आसानी से वजन बढ़ाना चाहतें हैं तो इन चीजों का सेवन होगा फायदेमंद


आधुनिक समय में कुछ लोग मोटापे से परेशान हैं, तो कुछ लोग दुबलेपन से परेशान हैं। यह दोनों समस्या खराब दिनचर्या और गलत खानपान की वजह से होती है। इसके अतिरिक्त यह एक आनुवांशिकी रोग भी है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। एक बार वजन बढ़ जाए, तो बढ़ते वजन को नियंत्रित करना आसान काम नहीं होता है। वहीं, दुबलेपन को भी दूर करना आसान नहीं होता है। इसके लिए सेहत का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। विशेषज्ञों की मानें तो दुबलेपन के कई कारण हैं। इनमें प्रमुख कारण डाइट है।

कुछ लोग ऐसा सोचते हैं कि ज्यादा खाने से वजन बढ़ता है। ऐसा बिल्कुल नहीं है, महज चार बार खाने से वजन नहीं बढ़ता है, बल्कि डाइट में कैलोरी बेहद जरूरी है। इसके लिए रोजाना उन चीज़ों को जरूर खाएं, जिनमें कैलोरी सबसे अधिक रहती है। अगर आप भी दुबलेपन से परेशान हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में इन चीज़ों को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं-

एक शोध से खुलासा हुआ है कि अगर व्यक्ति रोजाना अपनी डाइट में 500 कैलोरी लेता है, तो उसका वजन एक सप्ताह में आधा किलो बढ़ सकता है। इस तरह एक महीने में 2 किलो वजन बढ़ सकता है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में केवल और केवल हाई कैलोरी युक्त चीज़ें खाएं।

मकई खाएं

fda.gov के डाइट चार्ट अनुसार, हर एक ग्राम मकई में एक कैलोरी होती है। अगर आप 100 ग्राम मकई का सेवन करते हैं, तो आपको 100 कैलोरीज प्राप्त हो सकती है। इससे आपको वजन बढ़ाने में बहुत फायदा मिल सकता है।



आलू खाएं

जिम ट्रेनर हमेशा वर्कआउट करने वाले दुबले-पतले लोगों को उबले आलू खाने की सलाह देते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि औसतन 1 आलू में 110 कैलोरीज होती है। एक आलू का वजन तकरीबन 150 ग्राम हो सकता है। अगर आप भी वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो रोजाना आलू का सेवन जरूर करें।

शकरकंद खाएं

अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में शकरकंद जरूर शामिल करें। fda.gov के अनुसार, 130 ग्राम शकरकंद में 100 कैलोरीज होती है। अगर आप 250 ग्राम शकरकंद रोजाना खाते हैं, तो आप 200 कैलोरीज प्राप्त कर सकते हैं।

केले खाएं
डॉक्टर हमेशा तेजी से वजन बढ़ाने के लिए केला और दूध सेवन करने की सलाह देते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो एक केले में तकरीबन 105 कैलोरीज होती है। अगर आप रोजाना आधा दर्जन केले खाते हैं, तो आपको प्रतिदिन 600 कैलोरीज प्राप्त होगी। केला दुबलेपन के लिए रामबाण दवा है। अगर आप इन चीज़ों को अपनी डाइट में जोड़ते हैं, तो जल्द आपका वजन बढ़ सकता है। उपरोक्त सभी डाइट चार्ट विवरण fda.gov के हैं।

नोट – उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें। कोई भी बीमारी या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

 

Share:

Next Post

Nokia 1.4, Nokia 6.3 और Nokia 7.3 स्‍मार्टफोन जल्‍द होगें लांच, जानें फीचर्स

Tue Jan 26 , 2021
Nokia 1.4, Nokia 6.3 और Nokia 7.3 स्मार्टफोन को लेकर लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फोन साल की पहली तिमाही या फिर दूसरी तिमाही की शुरुआत में लॉन्च किए जा सकते हैं। तीनों ही Nokia फोन पिछले काफी समय से अपने लॉन्च की खबरों के साथ सुर्खियों में छाए हुए हैं। […]