जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

घर में धन, वैभव और समृद्धि चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन जरूर कर लें मां लक्ष्‍मी के ये उपाय


आज का दिन शुक्रवार (Friday) है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा के लिए विशेष रूप से समर्पित होता है। भक्‍त को इस दिन विधि- विधान से मां लक्ष्मी (Maa laxmi) की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। मां लक्ष्मी को धन की देवी भी कहा जाता है। जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा हो जाती है उसको जीवन में कभी भी आर्थिक समस्याओं (Economic problems) का सामना नहीं करना पड़ता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार को लक्ष्मी जी का पूजन (worship) करने से वो प्रसन्न होती हैं, उनकी कृपा से घर में धन, वैभव और समृद्धि आती है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन ये उपाय करने चाहिए। इन उपायों को करने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

पूजन के दौरान माता लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करें ‘मंत्र: ॐ श्रीं श्रीये नम:।’

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार के दिन मां को लाल वस्त्र अर्पित करने चाहिए। आप मां को सुहाग का सामना भी अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।



शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को पुष्प (Flower) अर्पित करें। अगर संभव हो तो मां लाल रंग के पुष्प अर्पित करने चाहिए।

शुक्रवार के दिन धन- प्राप्ति के लिए विष्णु भगवान (Lord Vishnu) की पूजा भी करें। विष्णु भगवान की पूजा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हर शुक्रवार को माता लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा करें।

शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मीनारायण भगवान और मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। इस उपाय को करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और धन- लाभ होता है।

ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी उन घरों में प्रवेश ही नहीं करती, जहां लड़ाई-झगड़े होते हैं या अशांति रहती है। लक्ष्मी का वास उन घरों में होता है, जहां प्रेम और सद्भाव होता है।

शास्त्रों में उल्लेख है कि मां लक्ष्मी का एक रुप अन्न भी है, हमें इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि अन्न बिल्कुल भी बर्बाद न हो। साथ ही ध्यान रखना चाहिए कि अन्न का कभी भी अपमान न हो।

नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

The Family Man 2 की कहानी से मेकर्स ने उठाया पर्दा, खोले राज ! तीसरे सीजन का भी किया खुलासा

Fri May 21 , 2021
नई दिल्ली । लोकप्रिय वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ (The Family Man) के दूसरा सीजन में निर्माता जोड़ी राज और डीके पहली बार साथ काम कर रहे हैं. कृष्णा डीके, जो पेशेवर डीके नाम से जाना पसंद करते हैं, पहली बार स्क्रीन पर एक कहानी के से पर्दा उठाते हुए कहते हैं, ‘हम अब तक […]